CG Morning News : CM साय आज दशहरा उत्सव में होंगे शामिल… 2,853 करोड़ रुपये से बदलेगी रायपुर की सूरत… छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज आगाज… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह करीब 9 बजे माना में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 10:45 बजे नवा रायपुर में आयोजित अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां जल जीवन मिशन का प्रस्तुतीकरण देखेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे बिलाईगढ़ के लिए रवाना होंगे. यहां शाम 3:30 बजे आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे. शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री भंडारपुरी पहुंचेंगे, जहां गुरु दर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

CG Morning News : 2,853 करोड़ रुपये से बदलेगी रायपुर की सूरत

रायपुर. शहर के विकास के लिए अर्बन चैलेंज फंड के तहत 2,853 करोड़ रुपये की लागत से 8 योजनाओं को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे. कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे. प्रस्ताव के अनुसार, योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 713 करोड़ रुपये और राज्य सरकार से 682 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है. शेष 1,458 करोड़ रुपये बैंक और अन्य बाहरी स्रोतों से जुटाने पर मंथन किया जाएगा. योजना के तहत गंजमंडी री-डेवलपमेंट और नवीन मार्केट में व्यावसायिक केंद्र विकसित किया जाएगा. वहीं, छोकरानाला में 197 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाया जाएगा. भनपुरी-रावांभाठा में 150 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा, शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 675 करोड़ रुपये की योजना पर भी फोकस किया जाएगा.

CG Morning News : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज होगा आगाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज आज होने जा रहा है. आयोजन रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा. लीग में 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. इनके बीच 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मुकाबले खेले जाएंगे. आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है. दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. वहीं, सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण JioHotstar पर किया जाएगा.

मंदिर हसौद में आज मनाएंगे दशहरा महोत्सव

मंदिर हसौद. नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद शास्त्री चौक से श्री राम जानकी मंदिर बाड़ा परिसर में चल रही रामलीला के सातवें दिन बुधवार 21 अक्टूबर को यहां दशहरा उत्सव मनाया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री खुशवंत साहेब होंगे. अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आदि होंगे.

सांकरा में आज रावण दहन

सांकरा (धनेली). ग्राम सांकरा में दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार 21 अक्टूबर को परंपरानुसार रावण दहन किया जाएगा. इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे. ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रघुनाथ साहू ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जारी हैं. दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हुए ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

Fatehabad News:धान उठान में ढिलाई पर डीसी सख्त, सुबह-शाम निगरानी के निर्देश – Dc Takes A Strict Stance On Delays In Paddy Lifting; Issues Directives For Morning And Evening Monitoring

Morning News Brief: मोहन भागवत बोले- बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; दीपके का खुलासा, मोदी बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 7 september 2026 morning top news headlines ntc