CG Morning News : CM साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा… BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान आज से… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:30 बजे तक मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।

इसके बाद शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री लोकभवन से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:40 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कल जगदलपुर में करेंगी मां दंतेश्वरी के दर्शन

राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन बस्तर प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2 हजार से ज्यादा जवान तैनात

राष्ट्रपति के रायपुर प्रवास को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। उनकी सुरक्षा में 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार ट्रैफिक रोका जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा जा सकता है।

RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर संघ पदाधिकारियों में तैयारियां जारी हैं।

आज शाम बिलासपुर पहुंचेंगे मोहन भागवत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज शाम गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर जाएंगे, जहां बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे।

कल होगी RSS की प्रांतीय टोली की अहम बैठक

प्रवास के दूसरे दिन RSS की प्रांतीय टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में देश के विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक के बाद जबलपुर रवाना होंगे संघ प्रमुख

बिलासपुर में निर्धारित कार्यक्रमों और प्रांतीय टोली की बैठक के बाद डॉ. मोहन भागवत देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे। उनका यह दो दिवसीय प्रवास संघ के पदाधिकारियों के साथ संवाद और संगठनात्मक चर्चा पर केंद्रित रहेगा।

BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से प्रदेशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के जरिए भाजपा वोट चोरी और SIR में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी में है। पार्टी चुनाव, लोकतंत्र और जनादेश जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। अभियान के माध्यम से भाजपा इन मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगी और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

% Chandauli News: मॉर्निंग वॉक के बाद दरोगा की तबीयत बिगड़ी, मौत, इलिया थाने में थी तैनाती, महकमे में शोक

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

Haryana Morning News : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल आज से, कल से दिवाली उत्सव, सूरजकुंड में नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीन और गिरफ्तारियां समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर….