CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे. जशपुर से दोपहर 12 बजे रायपुर लौटेंगे. रायपुर लौटते ही कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे. यहां मुख्यमंत्री साय राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शामिल होंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुचेंगे. शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जाएंगे. मानव तस्करी और घरेलू हिंसा विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शिरकत करेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट जाएंगे.
रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष
रायपुर. भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद ग्रहण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे डॉ. हेमांग जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. साथ ही युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. वह साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से संवाद करेंगे. वहीं डॉ. जोशी अग्रसेन भवन में युवतियों से संवाद करेंगे. इसके अलावा रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां नक्सल प्रभावित इलाके के युवाओं से वह नक्सल मुक्त बस्तर पर विशेष चर्चा करेंगे.
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे दीपक बैज
पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे. यहां वह नगर पंचायत मारो में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. दो घंटे तक बैठक के बाद दोपहर 3 बजे रवाना हो जाएंगे.
प्रवीण तोगड़िया आज से छत्तीसगढ़ प्रवास पर
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. 23 नवंबर को रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे. इस बैठक में गत दिनों जारी हिंदू हेल्पलाइन, हनुमान चालीसा केंद्र की समीक्षा करेंगे. दोपहर में एक प्रेस वार्ता लेंगे, फिर रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे. रायगढ़ व अंबिकापुर के प्रवास के बाद पुनः रायपुर लौटेंगे और रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे.
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर महादेव घाट पर तैयारियां
रायपुर. राजधानी के महादेव घाट में खारुन नदी में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई. तीन दिन तक लगने वाले पुन्नी मेला की दुकानें सजने लगी हैं. माना जाता है कि यहां 200 वर्षों से पुन्नी मेला का आयोजन होते आ रहा है. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रायपुर सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं. पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है. वहीं मेला स्थल पर लोगों की पेयजल व्यवस्था के लिए 5 पानी टैंकर भी उपलब्ध कराया जाएगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H