Chamoli News:निजी स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल – Video Of Child Being Beaten At Private School Goes Viral


जांच अधिकारी नियुक्त, तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नारायणबगड़। ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव में एक निजी स्कूल में शिक्षक की ओर से छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच अधिकारी नियुक्त कर जल्द वीडियो की सच्चाई और जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

मामले में बीईओ अनिनाथ ने जीआईसी कोठुली के प्रधानाचार्य को जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया कि सुदूरवर्ती गांव में एक शिक्षक की ओर से छात्र के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त प्रकरण में संबंधित छात्र और उससे संबंधित लोगों से पूछताछ कर साक्ष्यों के साथ जांच आख्या तीन दिन में पूरी कर बीईओ तथा एबीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 24-25 सितंबर का है। इसमें परिजन बच्चे पर चोटों के निशान दिखाकर शिक्षक पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वहीं इस मामले में बच्चों के परिजनों एवं संबंधित शिक्षक से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। संपर्क होने पर उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।



Source link

Related posts

Gorakhpur Fake Police Video Viral

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल

प्रवेश वर्मा का थप्पड़ वीडियो वायरल, मंत्री बोले- आप विधायक मांग रहे थे कमीशन – Video Of Pravesh Verma Slapping Someone Goes Viral