Chhath Puja 2026 Usha Arghya Timing: उषा अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाता है। इस साल उषा अर्घ्य यानी उगते सूरज को अर्घ्य 16 नवंबर 2026, सोमवार को दिया जाएगा। संध्या अर्घ्य की तरह ही उषा अर्घ्य के समय भी व्रती हाथों में छठ पूजा का प्रसाद और अन्य सामग्री लेकर नदी के घाटों पर पहुंचते हैं और सूर्य भगवान के उदय होते ही उन्हें अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके बाद व्रती पानी पीकर और छठ का प्रसाद ग्रहण कर अपना 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत खोलते हैं। चलिए जानते हैं इस साल उषा अर्घ्य का समय क्या रहेगा।
छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य समय
- पटना में उषा अर्घ्य समय – 06:07 AM
- नई दिल्ली में उषा अर्घ्य समय – 06:44 AM
- नोएडा में उषा अर्घ्य समय – 06:44 AM
- लखनऊ में उषा अर्घ्य समय – 06:26 AM
- कोलकाता में उषा अर्घ्य समय – 05:50 AM
- बेंगलुरु में उषा अर्घ्य समय – 06:19 AM
- रांची में उषा अर्घ्य समय – 06:03 AM
- जमशेदपुर में उषा अर्घ्य समय – 05:59 AM
- भागलपुर में उषा अर्घ्य समय – 06:00 AM
- पुणे में उषा अर्घ्य समय – 06:42 AM
- वाराणसी में उषा अर्घ्य समय – 06:16 AM
- गोरखपुर में उषा अर्घ्य समय – 06:17 AM
- कानपुर में उषा अर्घ्य समय – 06:28 AM
- चंडीगढ़ में उषा अर्घ्य समय – 06:50 AM
- गाजियाबाद में उषा अर्घ्य समय – 06:44 AM
- मेरठ में उषा अर्घ्य समय – 06:43 AM
- भोपाल में उषा अर्घ्य समय – 06:35 AM
- देहरादून में उषा अर्घ्य समय – 06:44 AM
- अहमदाबाद में उषा अर्घ्य समय – 06:54 AM
छठ मैया की आरती
छठ पूजा के समय छठ मैया की आरती जरूर करनी चाहिए। यहां देखें आरती के लिरिक्स:
जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
यह भी पढ़ें:
सुंदरता भी, समृद्धि भी: मुख्य द्वार के ये 10 वास्तु उपाय, जो घर की तस्वीर और किस्मत दोनों बदल देंगे