CJP के विरोध-प्रदर्शन में युवक और युवती से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल,राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर साधा निशाना – congress mp rahul gandhi shares viral video showing brutal assault on man and woman during cjp protest


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक युवक और उसे बचाने आई युवती के साथ कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक युवक और युवती के साथ मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि पहले युवक से तीन लोग मारपीट पहचान कर रहे हैं।

लड़की के साथ करते हैं मारपीट

इसके बाद दो अन्य लोग दौड़ते हुए आते हैं और उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। उसके कपड़े भी फाड़ देते हैं। एक लड़की उसे बचाने आती है तो लोग उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उसे सड़क पर गिराकर मारपीट की जा रही है।

राहुल गांधी ने भी किया पोस्ट

इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। हालांकि कुछ देर बाद दो पुलिस वाला आता है और मारपीट करने वाले से लड़की और लड़के हो बचाता है। एक मिनट 36 सेकंड का यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अभी तक पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक पुलिस तरफ की संज्ञान लिया गया है या नहीं यह पता नहीं चल सका है। साथ ही यह भी पता नहीं चल सका है कि लड़के और लड़की की तरफ से कोई शिकायत दी गई है या नहीं।

मारपीट करने वालों की नहीं हुई पहचान

दूसरी तरफ मारपीट करने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन मारपीट करने वाला का चेहरा साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है। इस विडियो को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो

रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला है 41,149 रुपए का बोनस? देखें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल लेटर की सच्चाई

रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला है 41,149 रुपए का बोनस? देखें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल लेटर की सच्चाई