Dainik Bhaskar Morning News Brief Punjab BJP-Akali Alliance & UP Politics


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief Punjab BJP Akali Alliance & UP Politics | Vaibhav Suryavanshi Records

13 मिनट पहलेलेखक: गौरव सेन, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

भाजपा और अकाली दल पंजाब चुनाव साथ में लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा होता नजर नहीं आ रहा है। आगे जानिए कि वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में आधा दर्जन रिकॉर्ड बना दिए।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • UAPA मामले में सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. पंजाब में 6 साल बाद भाजपा-अकाली गठबंधन, शाह बोले- मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने गठबंधन का ऐलान किया।

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल में गठबंधन हुआ है। दोनों दल 6 साल बाद फिर साथ हैं।

शाह ने कहा कि अभी सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन चुनाव में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। जीत के बाद अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

भाजपा-अकाली तीन बार पंजाब में सरकार बनाई

दोनों पार्टियां मिलकर 1997, 2007 और 2012 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। 2020 में गठबंधन टूटा था। 2022 में हुए चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें जीती थीं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. यूपी चुनाव- सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं, बैठक बेनतीजा रही; सपा की पहली लिस्ट में 5 नाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन में है, लेकिन दोनों के बीच सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हो पा रहा है।

दोनों पार्टियों के बीच मंगलवार 3 घंटे चली बैठक बेनतीजा रही। कांग्रेस 125 सीटें मांग रही है। अखिलेश सिर्फ 26 सीटें देना चाहते हैं।

सपा के ऑफर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि हम किसी से भीख नहीं मांग रहे। कांग्रेस मजबूत है, 2022 वाली नहीं।

सपा ने 5 उम्मीदवारों की घोषणा भी की

मंगलवार देर रात सपा ने 5 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। सहारनपुर से दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जिन्हें कांग्रेस ने नॉन निगोशिएबल कैटेगरी में रखा था। कांग्रेस ने सहारनपुर की 7 में से पांच सीटें मांगी थीं। लिस्ट देखें

पूरी खबर पढ़ें…

3. वैभव के तूफान में उड़ा UAE: इंडिया-A को 250 रन चेज करने थे, अकेले वैभव ने 53 बॉल में 204 रन ठोके

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इतिहास रचा। वैभव ने 53 बॉल में 204 रन की पारी खेली। 52 बॉल में दोहरा शतक जड़ा था। यूएई ने इंडिया-ए को 250 रन का टारगेट दिया था। इंडिया-ए 7 विकेट से जीता।

वैभव के 1 पारी 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • 28 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगया। ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर (29 गेंद) को पछाड़ा।
  • 52 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ा, पिछला रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोव्स (103 गेंद) के नाम था।
  • 40 गेंदों में 150 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में सबसे तेज रहे। पिछले साल (59 गेंद में) बनाया अपना रिकॉर्ड तोड़ा।
  • 28 छक्के लगाए, जो किसी भी फॉर्मेट में एक पारी में सर्वाधिक रहे। तन्मय अग्रवाल ने रणजी में 26 छक्के लगाए थे।
  • 384.90 का स्ट्राइक रेट, लिस्ट-ए में द. अफ्रीका के डिविलियर्स (338.63) की पारी को पीछे छोड़ा।
  • पेशेवर क्रिकेट में 6 शतक लगाए। इनमें से 5 शतक 36 या कम गेंदों में। एक शतक 58 गेंदों में ​था।

पूरी खबर पढ़ें…

4. राहुल बोले- राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी,ताकि उनकी हत्या हो सके

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोनिया और प्रियंका गांधी से बातचीत का वीडियो शेयर किया।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि उनकी हत्या हो सके।

राहुल ने बताया कि उन्होंने अपनी मां सोनिया से कहा था कि अगर सुरक्षा बहाल नहीं की गई, तो उन्हें जल्द ही पिता के अंतिम संस्कार में लौटना पड़ सकता है। राजीव की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

राहुल ने एक वीडियो में मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ यह बात कही। वीडियो में वे सोनिया की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर चर्चा करते दिखे। यह किताब 16 नवंबर को दिल्ली में लॉन्च हुई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

5. जेन्सन की वापसी से एनवीडिया का शेयर 31.5% उछला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ₹140 करोड़ का मुनाफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के शेयरों से 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹140 करोड़ तक का मुनाफा कमाया।

कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया के शेयर की कीमतों 31.5% उछाल आने से ट्रम्प को फायदा हुआ है।

ट्रम्प के पास एनवीडिया के 3.70 लाख शेयर

  • फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प के पास एनवीडिया के 3.70 लाख तक शेयर हो सकते हैं।
  • वहीं BBC ने बताया था कि ट्रम्प ने एनवीडिया के 23 मिलियन डॉलर से 86 मिलियन डॉलर के बीच के शेयर खरीदे हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  • ईरानी महिला सिंगर ने बिना हिजाब गाया, 74 कोड़े पड़े: दोस्तों को भी सजा मिली; 2 साल तक गाने और विदेश जाने पर रोक (पूरी खबर पढ़ें)
  • मॉस्को पढ़ने गया था, रूसी सेना में भर्ती हो गया:बेटे को वापस लाने के लिए पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार बोली- हमारा रोल लिमिटेड है (पूरी खबर पढ़ें)
  • मारुति के बाद टाटा-हुंडई भी गाड़ियों के दाम बढ़ाएंगी: कार बनाने की लागत बढ़ने के चलते फैसला; नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होंगी (पूरी खबर पढ़ें)
  • जैश आतंकी बोला- हमारा जिहाद भारत के खिलाफ: PoK में संगठन की मौजूदगी कबूली; कहा- पाकिस्तानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मारने की साजिश रच रहे (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

सुअर के लिए पति से तलाक

अमेरिका में एक महिला ने सुअर को गोद लेने के लिए अपनी 10 साल की शादी तोड़ दी। पति घर में सुअर रखने के खिलाफ था, लेकिन महिला जिद पर अड़ी थी. उसने पति को तलाक दिया और डेजी नाम की सुअर घर ले आईं। यहां क्लिक करें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आज का एक्सप्लेनर: सोना 1 लाख से नीचे आएगा या 1.50 लाख पार, इन 3 तारीखों को तय होगा; अगले 20 दिन क्यों हैं बेहद अहम

फिजिकल हेल्थ: अनन्या पांडे ने कराया लिम्फैटिक ड्रेनेज:जानें ये क्या है, कैसे काम करता है, किसके लिए जरूरी और किसके लिए रिस्क

जरूरत की खबर: पानी की बोतल में बैक्टीरिया का घर:क्या बोतल रोज साफ करना जरूरी है, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, ये 8 गलतियां न करें

भास्कर एक्सक्लूसिव: चुनाव से पहले यूपी की महिलाओं को मिलेंगे ₹20-20 हजार:दिसंबर में खाते में जा सकते हैं; इस दांव से भाजपा 7 राज्यों में सरकार बना चुकी

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…

कुंभ वालों को प्रमोशन का मौका और मिथुन वालों को अचानक नया ऑर्डर मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…



Source link

Related posts

Dainik Bhaskar Morning News Brief PM Modi AI Employment Statement

Saharanpur News:सुबह की हवा खराब, शाम को स्थिति संतोषजनक – Morning Air Quality Poor; Situation Satisfactory By Evening

Gonda News:सुबह छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ी – Dense Fog Descended In The Morning; The Cold Intensified