- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Brief | Shah Statement On Rahul; Cyclone Murasu & Delhi Air
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
साइक्लोन अर्नब के 4 दिन बाद तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है, लेकिन दिवाली पर पटाखे चला सकेंगे। आगे जानिए कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में पुणे मेट्रो की तीसरी लाइन का उद्घाटन करेंगे।
2. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान होगा।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. शाह बोले- राहुल असली संसद में कभी PM नहीं बनेंगे; नकली संसद के पीएम बन जाते, सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती
शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी असली संसद में वे कभी पीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती।
शाह ने कहा- मोदी जी के सामने राहुल का कोई मुकाबला नहीं है। कांग्रेस ने 10 साल शासन किया, ₹12 लाख करोड़ के घोटाले किए। मोदी जी के 12 साल हो गए, चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
शाह बोले- अब तेलंगाना भी जीतेंगे
शाह ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा SIR से जीती। जरा बताओ क्या 2014 में SIR हुआ था। 2019 में जीते, तब भी SIR नहीं हुआ था। 2024 में भी जीते, उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल, असम जीते। अब तेलंगाना भी जीतने वाले हैं।
2. अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, फ्लाईट्स कैंसिल और स्कूल भी बंद
अर्नब तूफान के 4 दिन बाद तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराया। इस दौरान 110kmph की रफ्तार से हवा चली। तूफान के असर से कई जिलों में तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने समुद्र में सामान्य से 1.5 से 2 मीटर तक ऊंची लहरें का अलर्ट जारी किया। विजयवाड़ा समेत 3 एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। चेन्नई में स्कूल बंद हैं।
आंध्र के अलावा तमिलनाडु, ओडिशा में भी तूफान का असर है। कुल 5 राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ केरल, महाराष्ट्र में भी तूफान के असर के चलते बारिश का अलर्ट है।
3. सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ने को मंजूरी, कहा- अस्पताल और वृद्धाश्रम जैसे साइलेंस जोन में रोक
सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिया है कि 4 से 6 नवंबर तक दिल्ली-NCR में प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री की परमिशन रहेगी। लोग 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जला सकेंगे। 9 नवंबर से पटाखों पर फिर से पूरी तरह प्रतिबंध लागू होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश की अहम बातें…
1. भारतीय परंपरा में हवा, पानी, आग, धरती और आकाश को पूजा जाता है।
2. दिवाली पर दीपक जलाने की परंपरा है। पटाखे जलाने का चलन बारूद आने के बाद शुरू हुआ।
3. पटाखों से हवा और ध्वनि प्रदूषण फैलता है। बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को ज्यादा नुकसान होता है।
4. पटाखों के बारीक कण कई दिनों तक हवा में रहते हैं। सांस के जरिए शरीर और खून में पहुंचते हैं।
5. दिल्ली-NCR में हवा की रफ्तार कम होने और सर्दियों के कारण प्रदूषण लंबे समय तक बना रहता है।
6. दूषण फैलाकर लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाना दिवाली के असली मकसद के खिलाफ है।
4. इजराइल चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं, पूर्व PM नेतन्याहू आइजनकोट के साथ सरकार बनाने को तैयार
इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं। हालांकि, आइजेनकोट ने अब तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इजराइली मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू ने आइजेनकोट के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज नहीं किया है। उन्हें चिंता है कि आइजेनकोट विपक्षी अरब पार्टियों के समर्थन से वैकल्पिक सरकार बना सकते हैं। इससे नेतन्याहू को सत्ता छोड़नी पड़ सकती है।
इजराइल में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी
जॉइंट लिस्ट और राअम जैसी अरब पार्टियों ने को आइजनकोट को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समर्थन के बाद आइजनकोट को 67 सांसदों का साथ मिलने की संभावना है।
इजराइल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। 120 सदस्यों वाली संसद में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है।
5. बॉम्बे हाईकोर्ट की एक्टर इमरान खान को फटकार; जज बोले- देश की दया पर हो, बुराई नहीं कर सकते
एक्टर इमरान खान BJP नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में भी लिया गया था। File
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को एक्टर इमरान खान के खिलाफ जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’ के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की।
कोर्ट ने कहा कि भारत की उदारता देखिए कि एक अमेरिकी नागरिक को तुरंत देश से बाहर निकालने या डिपोर्ट करने के बजाय पहले एक नोटिस देकर देश छोड़ने के लिए कहा गया।
हाईकोर्ट ने कहा कि अगर किसी भारतीय नागरिक ने विदेश में ऐसा ही कुछ किया होता, तो उसे अगली ही फ्लाइट से भारत वापस भेज दिया जाता। आप देश की दया पर हो, इसलिए बुराई नहीं कर सकते।
कोर्ट की फटकार के बाद इमरान ने SIR के खिलाफ मुंबई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बिना शर्त माफी मांगी। कहा कि भविष्य में इस तरह के किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लूंगा।
6. PM मोदी बोले- कोविड हो या पश्चिम एशिया संकट, 140 करोड़ भारतीयों ने देश को संकट से निकाला
पीएम मोदी सोमवार को दिल्ली में इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल दुनिया में एनर्जी शॉक की ही चर्चा हो रही है। पिछले कुछ सालों में ग्लोबल इकोनॉमी ने ऐसे संकटों का सामना किया है, जो पहले कभी नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लेकर पश्चिम एशिया के संकट तक दुनिया को एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुझे गर्व है कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को इन मुश्किल समय से निकलने में मदद की है।
कई चुनौतियों के बावजूद भारत ने एक मजबूत ग्रोथ ट्रैक बनाए रखा। अगर हमने पिछले दशक में क्लीन एनर्जी में इन्वेस्ट नहीं किया होता और नए सिस्टम नहीं बनाए होते तो हमारी इकोनॉमी पर इन संकटों का असर कहीं ज्यादा गंभीर होता।
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. इंटरनेशनल: बांग्लादेश में ढाई गुना वेतन की मांग के लिए प्रदर्शन: मजदूरों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प, हाईवे जाम; सरकार बोली- हिंसा के पीछे हसीना के लोग (पूरी खबर पढ़ें)
2. पं.बंगाल: विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला: 15 साल से नौकरी कर रहे थे, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची (पूरी खबर पढ़ें)
3. इंटरनेशनल: अमेरिका में प्लेन क्रैश, 9 की मौत: पायलट बोला- तेजी से नीचे गिर रहे, जमीन से टकराने वाले हैं, वक्त नहीं बचा; VIDEO (पूरी खबर पढ़ें)
4. बॉलीवुड: मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं (पूरी खबर पढ़ें)
5. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी को बेवकूफ-निकम्मा कहना अपराध नहीं:ये पति का स्वभाव बताता है; दहेज केस में कोर्ट बिना सबूत बलि का बकरा न बनाएं (पूरी खबर पढ़ें)
6. इंटरनेशनल: रिपोर्ट- अमेरिकी चुनाव में दखल दे रहीं भारतीय कंपनियां: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से प्रचार; कंटेंट क्रिएटर्स पैसे लेकर विरोधी नेताओं की छवि खराब कर रहे (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
भालुओं ने गाड़ी से चुराई बीयर
अमेरिका में चार भालुओं ने पिकअप ट्रक में घुसे, स्नैक्स के पैकेट उड़ाए, फिर बीयर की पेटी पर हाथ साफ करने लगे. जब गाड़ी मालिक ने उन्हें भगाया तो भालू उल्टा उन्हीं की तरफ बढ़ने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स
करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
आज का राशिफल…
मिथुन राशि वालों को अचानक फायदा, मकर और कुंभ राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…