December Hollywood Releases: दिसंबर में हॉलीवुड मचाएगा हाहाकार, ‘अवतार 3’ समेत थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में


दिसंबर के महीने में हॉलीवुड लवर्स की मौज होने वाली है. दरअसल साल के आखिरी महीने में हॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. इस लिस्ट में अवतार 3, एनाकोंडा, फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2, 100 नाइट्स ऑफ हीरो और द हाउसमेड शामिल हैं. हम आपको इन सभी फिल्मों की रिलीज डेट बता रहे हैं.

1. फैकहम हॉल

  • जिम ओ’हैनलॉन के डायरेक्शन में बनी फिल्म फैकहम हॉल एक पीरियड-कॉमेडी है.
  • फैकहम हॉल में टॉम फेल्टन, डेमियन लुईस और थॉमसन मैकेंजी जैसे स्टार्स दिखाई देंगे.
  • ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

2. 100 नाइट्स ऑफ अ हीरो

  • 100 नाइट्स ऑफ अ हीरो भी 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.
  • ये फिल्म इसाबेल ग्रीनबर्ग के ग्राफिक नॉवेल द वन हंड्रेड नाइट्स ऑफ हीरो पर बेस्ड है.
  • 100 नाइट्स ऑफ अ हीरो को जूलिया जैकमैन ने डायरेक्ट किया है.

3. क्रिसमस करमा

  • कॉमेडी-ड्रामा फिल्म क्रिसमस करमा 12 दिसंबर को थिएटर्स में आ रही है.
  • गुरिंदर चड्ढा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कुणाल नैय्यर और लियो स्यूटर जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

4. फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2

    • फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2 साल 2023 की फिल्म फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज का सीक्वल है.
    • ये फिल्म सुपरहिट वीडियो गेम पर बेस्ड है जिसे एम्मा टैमी ने डायरेक्ट किया है.
    • फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2 भी 5 दिसंबर को ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.

5. अवतार- फायर एंड ऐश

  • अवतार फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी किस्त के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है.
  • अवतार- फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
  • इस अपकमिंग एपिक साई-फाई थ्रिलर फिल्म को जेम्स केमरोन ने डायरेक्ट किया है.

6. एनाकोंडा

  • एक्शन-कॉमेडी-हॉरर फिल्म एनाकोंडा क्रिसमस रिलीज के लिए तैयार है.
  • टॉम गॉर्मिकैन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
  • एनाकोंडा में पॉल रुड और जैक ब्लैक लीड रोल में दिखाई देंगे.

7. द हाउसमेड

  • द हाउसमेड एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है जिसे पॉल फेग ने डायरेक्ट किया है.
  • ये फिल्म भी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.



Source link

Related posts

top 10 hollywood horror movies hindi dubbed ott netflix prime video hotstar

टाइगर श्रॉफ़ से लेकर सलमान ख़ान तक, बॉलीवुड की इन हस्तियों पर हो चुका है हमला

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? इस बार सलमान क्यों तोड़ रहे ये ट्रेंड? – hollywood to bollywood why films release on friday first hindi film to do this salman khan breaking this trend ntcpsm