Dehradun News: पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील


ख़बर शेयर करें –

एक दिन पहले काटे गए थे बिजली कनेक्शन, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की संयुक्त कार्रवाई

देहरादून, 25 नवंबर 2026। पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजपुर रोड क्षेत्र के छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इन प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन एक दिन पहले ही काटे गए थे। इसके बाद बुधवार को संयुक्त टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।
शासन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के दायरे में बार, रेस्टो बार, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, संबंधित प्रतिष्ठानों को पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उल्लंघन पाए जाने पर पहले बिजली कनेक्शन काटे गए और अब प्रतिष्ठानों को सील किया गया है।
राजपुर रोड के इन छह प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
प्रशासन की ओर से सील किए गए प्रतिष्ठानों में मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउन्ज, लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), लेवल वन रेस्टो, केएफसी (सेफ्योर फूड इंडिया, यूनिट-4, वर्ल्ड ट्रेड टावर), एएस-4 और इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ये सभी प्रतिष्ठान राजपुर रोड क्षेत्र में स्थित हैं।
पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। जनहित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS




Source link

Related posts

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोरोना केस 6000 पार, 65 मौतें; मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डाला; कोलंबिया- राष्ट्रपति उम्मीदवार को नाबालिग ने गोली मारी – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Priya Saroj Rinku Singh

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे; चीन में PAK रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ; अमिताभ की आवाज वाली कॉलर ट्यून बंद – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Rahul Gandhi Vs EC

Sant Kabir Nagar News:बच्चों की सुबह अब केवल प्रार्थना तक सीमित नहीं रहेगी – For Children, The Morning Will No Longer Be Limited To Just Prayer