Dehradun News: हरिद्वार में दारोगा पर रिक्शा चालक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, Dehradun Hindi News


Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में देर रात उत्तराखंड पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दरोगा के साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि दरोगा की कार से एक रिक्शा चालक को टक्कर लगने के बाद विवाद हुआ। जिसके बाद दरोगा ने रिक्शा चालक से मारपीट की। जानकारी के अनुसार दरोगा की तैनाती रुड़की के मंगलौर थाने में है और घटना के समय वह रात करीब 11 बजे ज्वालापुर में मौजूद था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह हाल तब है जब जिला पुलिस के एसएसपी नवनीत सिंह अनुशासन को लेकर काफी सख्त नजर आते हैं।

एसएसपी समय पर अनुशासन तोड़ने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करते है। गुरुवार को स्थानीय लोग वायरल वीडियो की चर्चा करते रहें।



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News