Delhi News: हाफ मैराथन के लिए रविवार सुबह 3:30 बजे से चलेगी मेट्रो, Delhi Hindi News


Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 18 अक्टूबर को सुबह 3:30 बजे से चार लाइनों पर सेवा शुरू करेगी। ये सेवाएं रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर टर्मिनल स्टेशनों से उपलब्ध होंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली इस मैराथन के लिए सुबह 3:30 से 4:15 बजे तक 15 मिनट और 4:15 से 6 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। सुबह 6 बजे के बाद रविवार की सामान्य समय-सारणी के अनुसार मेट्रो चलेगी। अन्य लाइनों पर सेवाएं नियमित समय पर शुरू होंगी। धावकों के लिए मेट्रो में आने-जाने का किराया नहीं लगेगा।

इसके लिए उन्हें आयोजकों से विशेष क्यूआर कोड वाले रिस्टबैंड लेने होंगे।





Source link

Related posts

Lucknow News:राशन के लिए सुबह से इंतजार, राहत केंद्र पर लटका मिला ताला – Waiting Since Morning For Rations, Only To Find A Lock On The Relief Center

Jaunpur News:सिकरारा क्षेत्र में सुबह छाया रहा कोहरा – Fog Lingered In The Sikarara Area In The Morning

Una News:रामलीला देखकर घर लौटा युवक सुबह लापता – Young Man Who Returned Home After Watching Ramlila Goes Missing By Morning