Deoria News:रात में घर से निकली किशोरी का शव सुबह नाले में मिला – The Body Of A Teenage Girl Who Had Left Home At Night Was Found In A Drain The Next Morning


रामपुर कारखाना। बैकुंठपुर गांव निवासी फौजदार की बेटी अंकिता बुधवार की रात करीब आठ बजे भोजन करने के बाद टहलने निकली थी। बृहस्पतिवार की सुबह दोरांची नाले में उसका शव मिला।

परिजन ने देर रात तक घर नहीं लौटने पर तलाश की मगर उसका पता नहीं चला। सुबह नाले में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरोगा ज्योति नारायण तिवारी और कांस्टेबल इंद्रजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से निकलवाया गया।

सूचना पर माैके पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान अंकिता के रूप में की। किशोरी किन परिस्थितियों में नाले में गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। बेटी की मौत से परिजन में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

Bijnor News:सुबह की सैर कर रहे दुकानदार की कार की टक्कर से मौत – Shopkeeper On Morning Walk Dies After Being Hit By Car

Noida News:सुबह तेज बारिश, शाम को निकली धूप, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास – Heavy Rain In The Morning, Sunshine In The Evening, And Chilly Winds Brought A Sense Of Winter

Bihar News: आरा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, घर से 150 मीटर दूर पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या