Deoria News:सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता – A Steady Stream Of People Arriving To Pay Their Respects Continued From The Morning Onwards


बैतालपुर। पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार सुबह से ही उनके पैतृक गांव बरपार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समय बीतने के साथ ही पैतृक आवास पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। सेना में उनके साथ काम कर चुके सेवानिवृत्त मेजर जनरल, कर्नल, कैप्टन और सूबेदार मेजर सहित कई सैन्य अधिकारी व जवान अपने वरिष्ठ साथी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पुराने सहयोगियों और परिचितों ने भी नम आंखों से उन्हें याद किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा। आसपास के गांवों के लोगों ने भी पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। बैतालपुर, सोपरी, बढ़या, सिरजम, जमुना, बांसपार, बलुआ, चतुर्भुजपुर, बरारी प्रथम और गोविंदपुर कुर्मी टोला सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

——————–

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में कड़ी सुरक्षा

बरारी द्वितीय मोड़ से चतुर्भुजपुर और कुर्मी टोला तक बैरिकेडिंग, मकानों की छतों पर भी तैनात रहे सुरक्षाकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी

बैतालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर रविवार को बरपार गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहीं। बरारी द्वितीय मोड़, चतुर्भुजपुर और कुर्मी टोला सहित प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित किया गया।

गांव के प्रवेश मार्गों से लेकर गलियों तक पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मकानों की छतों पर भी जवान मुस्तैद रहे। मुख्यमंत्री के काफिले के निर्धारित मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। बिना अनुमति किसी को भी सुरक्षा घेरे में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया था। गांव के प्रमुख रास्तों और संपर्क मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर वापसी तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रही। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते बरपार गांव छावनी में तब्दील नजर आया।



Source link

Related posts

Etah News:खाने के बाद सोया युवक, सुबह घर में मिला मृत – Young Man Went To Sleep After A Meal; Found Dead At Home In The Morning

Fatehabad News:सुबह छाने लगी धुंध, कम हुई दृश्यता, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज – Fog Began To Set In This Morning, Reducing Visibility; The Minimum Temperature Was Recorded At 16 Degrees

Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका