Dhanbad News: जोड़ापोखर क्षेत्र में एक पुलिस वाहन चालक का बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में कई तरह के चर्चाएं हो रही है। एक ओर पुलिस आम वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की नसीहत देती है। वहीं दूसरी ओर खुद पुलिस वाहन चालक द्वारा नियमों को ताख पर रखकर वाहन चलाया जा रहा है। जो कई सवाल खड़े कर रहे है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून का पालन सभी के लिए बराबर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।