Drishyam 3 के आने से पहले Hanuman Ansh ने दिखाया बड़ा चमत्कार,खेला सबसे बड़ा दांव; गुरुवार को जमकर हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को पीछे छोड़कर और हिंदी सिनेमा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बनकर हनुमान अंश (Hanuman Ansh) 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड यह फिल्म जितनी स्पीड से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उससे कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार भक्ति ड्रामा फिल्म की वर्ल्डवाइड है।

11 सितंबर को विदेशों में रिलीज हुई डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश ने अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 3 (Drishyam 3) के सिनेमाघरों में आने से पहले अपना आखिरी और सबसे बड़ा दांव खेला और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 56वें दिन सफलता के झंडे गाड़े।

56वें दिन हनुमान अंश ने दुनियाभर में बटोरे खूब नोट

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि इसे भारतीय ऑडियंस से ही नहीं, बल्कि विदेशी दर्शकों से भी खूब प्यार मिल रहा है। 55 दिनों में विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश ने कुल 410 करोड़ की कमाई की थी और अब इसके 56वें दिन गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने दृश्यम 3 के आने से पहले अपना आखिरी और सबसे बड़ा दांव खेलते हुए गुरुवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 414 करोड़ की सॉलिड कमाई की है। यानी कि सिंगल डे पर फिल्म ने 4 करोड़ के आसपास कमाए हैं, जो बुधवार के मुकाबले 2 करोड़ ज्यादा है।

दृश्यम 3 के आने से हिलेगा हनुमान अंश का सिंहासन?

वर्ल्डवाइड 414 करोड़ की सॉलिड कमाई करने वाली शोभिनव सत्या स्टारर हनुमान अंश ने ओवरसीज मार्केट में कुल 39.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का नेट कलेक्शन 317.33 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 374.80 करोड़ तक का हुआ है।

स्लो शुरुआत के बाद हनुमान अंश ने दुनियाभर में जो रफ्तार पकड़ी वह काबिल ए तारीफ है। इस फिल्म ने भले ही द वन से लेकर, दायरा, वाइब, आवारापन 2, टॉक्सिक और हैवान जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर खाता बंद कर दिया हो, लेकिन अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 इसके लिए काफी बड़ा खतरा बन सकती है और कमाई में रुकावट डाल सकती है। दृश्यम 3 बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है।



Source link

Related posts

Drishyam 3 BO Day 1 Prediction: ‘दृश्यम 3’ बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? खतरे में शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8.30 बजे तक 2 करोड़ के हुई पार

Box Office: 56 दिनों बाद भी करोड़ो छाप रही ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘द वन’, लाखों में सिमटी ‘मिर्जापुर’, Bollywood Hindi News