Drishyam 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हिलेगा कई बड़ी मूवीज का ‘सिंहासन’, एडवांस बुकिंग में किया कमाल


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी (Drishyam 3) अपने आखिरी और फाइनल चैप्टर की तरफ बढ़ रही है। इसका तीसरा पार्ट ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ इसी हफ्ते 2 अक्टूबर को रिलीज होगा।

फिल्म की एडवांस बुकिंग 6 दिन पहले 27 सितंबर को खोल दी गई थी। कलेक्शन में वाकई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। ऐसा लग रहा है कि 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है।

आंकड़ों पर ध्यान दें तो सैकनिल्क के मुताबिक दृश्यम 3 ने अभी तक एडवांस बुकिंग में 5 लाख के टिकट बेच दिए हैं।

तीन दिन में कितना किया कलेक्शन?

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.52 लाख टिकट बेचे हैं और ब्लॉक सीटों के साथ 10.03 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीटों को छोड़कर अब तक इसकी ग्रॉस कमाई 7.78 करोड़ रुपये रही है। दूसरे दिन के लिए, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने अब तक 1.33 लाख से ज़्यादा टिकट बेचे हैं और ब्लॉक सीटों के साथ 4.94 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों के बिना यह कलेक्शन 2.78 करोड़ रुपये है।

तीसरे दिन के लिए, अजय देवगन की इस फिल्म के 1.19 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अब तक इसकी कुल कमाई (ब्लॉक की गई सीटों के साथ) 4.24 करोड़ रुपये रही है, और ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर इसकी कमाई 2.2 करोड़ रुपये है।

हैरान करने वाला होगा पहले दिन का कलेक्शन?

अब तक ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग में पांच लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसकी ग्रॉस कमाई (तीन दिनों में) ब्लॉक सीटों के साथ 19.21 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने में अभी भी दो दिन बाकी हैं, इसलिए अगर रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ लगभग 40-50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ले, तो कोई हैरानी की बात नहीं है।

क्रिटिक्स का अनुमान है कि दृश्यम 3 पहले दिन 60 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 की टिकटों के लिए मारामारी, 48 घंटे में तोड़े कई रिकॉर्ड; बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रही है कमाई

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, डबल डिजिट कलेक्शन के साथ पहले दिन मारेगी सेंचुरी



Source link

Related posts

‘द पैराडाइज’ ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, ‘द वन’ ने भी किया धमाका

54वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ ‘चमत्कार’, बजरंग बली के बल से भरी मेकर्स की तिजोरी; जमकर हुई पैसों की बारिश

400 करोड़ी Hanuman Ansh की सफलता पर Ayushmann Khurrana का रिएक्शन, बोले- ‘बजट का ध्यान…’