Last Updated:
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज में महज चंद दिन है. ऐसे में एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं जो अजय देगवन के लिए राहत लेकर आते हैं. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की ये करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. चलिए बताते हैं Drishyam 3: The Conclusion का पहले दिन का संभावित कलेक्शन.
अजय देवगन के लिए इस साल गांधी जयंती एक बार फिर शुभ होने वाली है. दरअसल वह अपनी अपमकिंग सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ लेकर आ रहे हैं. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिलहाल एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं. फिल्म की रिलीज में तीन दिन बाकी है और अजय देगवन को लिए अभी से गुडन्यूज मिलती दिख रही है. (Image:abhishekpathakk)
Sacnilk, के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग में अब तक तीन दिनों के शो के लिए 17.23 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक सीटों को हटा दें, तो यह कमाई 10.97 करोड़ रुपये है. अब सोचिए प्री-रिलीज में ही कमाई डबल डिजिट है तो ये आंकड़ा असल में कितना बढ़ सकता है. (Image:abhishekpathakk)
ब्लॉक सीटें वो होती हैं जिन्हें थिएटर या फिल्म की बुकिंग से जुड़े खास लोग कुछ सीटों की टिकटों को कुछ समय के लिए ऑनलाइन बिक्री से रोककर रखते हैं. जैसे फिल्म मेकर्स डिस्ट्रीब्यूटर अपने मेहमानों व टीम के लिए, थिएटर मालिक सीटों के प्रबंधन या तकनीक व्यवस्था के लिए या कभी कभी बुकिंग प्लेटफॉर्म भी कुछ सीटों को ब्लॉक करते हैं. (Image:abhishekpathakk)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘दृश्यम 3’ की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दिल्ली एनसीआर में देखने को मिली. जहां करीब 21 प्रतिशत यानी 93.43 टिकटें बुक हुईं. इसके बाद मुंबई आता है जहां ये आंकड़ा 81 लाख के पार है. पुणे में अजय देवगन की 38 लाख से अधिक टिकटें बिकी हैं. (Image:abhishekpathakk)
अजय देवगन के लिए ‘दृश्यम 3’ सबसे बड़ी रिलीज भी है. इसे अबतक 7500 शोज मिल चुके हैं. वहीं देशभर में कोई बड़ी रिलीज नहीं है तो आखिर तक ये शोज बढ़कर 15000 भी हो सकते हैं. ऐसे में एक्टर के लिए ये बड़ा मौका है. ये काउंट भी फिल्म के कलेक्शन में बड़ी मददगार साबित होते हैं. (Image:abhishekpathakk)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देगवन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आसानी से पहले दिन 50-60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. इसी के साथ ये एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी. (Image:abhishekpathakk)
Ajay Devgn’s Top 10 Biggest Opening Days (India Net): अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की बात हो तो sacnilk के मुताबिक, सिंघम अगेन इस लिस्ट में नंबर वन पर है. इसने साल 2024 में 43.50 करोड़ रुपये का पहले दिन कलेक्शन किया था. (Image:abhishekpathakk)
दूसरे नंबर पर सिंघम रिटर्न है जिसने 32 करोड़ रुपये डे 1 पर कमाए थे. तीसरे नंबर पर गोलमाल अगेन 30 करोड़, चौथे नंबर पर रेड 2 ने 19.25, 5वें नंबर पर टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ और छठे नंबर दृश्यम 2 है जिसने 15.40 करोड़ रुपये के साथ ग्रैंड ओपनिंग की थी. (Image:abhishekpathakk)
Drishyam 3 की कास्ट की बात करें तो इस बार अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा नहीं है. तब्बू,अजय देवगन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, श्रिया शरण, इशिता दत्ता से लेकर कई सितारे नजर आए. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है तो पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज 18 ने प्रोड्यूस किया है. ये साल 2015 की दृश्यम 2 का सीक्वल है. (Image:abhishekpathakk)