अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में इस बार मीरा देशमुख तब्बू और उनके पति रजत कपूर की मदद के लिए एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत के पास पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है। ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में जबरदस्त पकड़ बनाए रखी।
बेटे समीर को खोने के बाद पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) केवल निराश ही नहीं है बल्कि में खुद की जान लेने की कोशिश से शुरू होती है।मीरा की खराब होती हालत को देखकर उसके पति महेश देशमुख (रजत कपूर) केस री-ओपन करने की गुजारिश करते हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में इस केस में जयदीप अहलावत की एंट्री होती है। इस बार खिलाफ दो चीजें प्रबल हैं, एक तो पुलिस के हाथ में विजय के खिलाफ एक नया सबूत और दूसरी वो वकील इंद्रजीत शेट्टी यानी प्रकाश राज जिसने कभी कोई केस हारा नहीं है।
इस बार सवाल ये है कि 23 जुलाई को क्या हुआ था?
‘दृश्यम 3‘ की कहानी में इस बार एक और तारीख है और इस बार सवाल ये है कि 23 जुलाई को क्या हुआ था? खास बात ये है कि ये फिल्म भले मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म फ्रेंचाइजी की रीमेक है, पर हिंदी में इस बार कहानी को उससे अलग रखा गया है। इन तमाम मुश्किलों के बीच अब इस बार विजय सलगांवकर यानी अजय देवगन की जीत होती है या फिर हार, कहानी इस अंत तक अलग-अलग परतें खोलती हैं जिसमें आप उलझ कर रह जाते हैं।
‘दृश्यम 3’ ने पहले सोमवार को कितनी कमाई की
फिल्म ने चौथे दिन भी कमाल का कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 16,274 शोज से ₹21.00Cr की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ₹197.50 Cr का नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं इस फिल्म ने विदेशों में 5 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹303.00 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
‘दृश्यम 3’ ने इस साल रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ा
बता दें कि इसी के साथ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने इस साल रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ दिया है। ‘बॉर्डर 2’ ने चार दिनों में ₹180.00Cr की कमाई की थी जबकि ‘दृश्यम 3’ ₹197.50 Cr की कमाई कर चुकी है।
जयदीप अहलावत और रजत कपूर जैसे कलाकार
बता दें कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार विजय सालगांवकरकी बड़ी बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी
यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है। फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सालगांवकर के टकराव पर आधारित है जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है।