Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की नंबर-1 फिल्‍म, 9वें दिन बंपर कमाई, ‘तान्‍हाजी’ ध्वस्‍त, ‘हनुमान अंश’ परास्त – drishyam 3 box office collection day 9 ajay devgn no 1 highest grossing film beats tanhaji record hanuman ansh trails in worldwide


‘दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन’ अब अजय देवगन के करियर की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन चुकी है। जी हां, र‍िलीज के 9वें द‍िन इसने बॉक्‍स ऑफिस पर छप्‍परफाड़ कमाई की है। कलेक्‍शन में 82.8% का उछाल आया है। इसने ‘तान्‍हाजी’ का र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िया है। जबकि ‘हनुमान अंश’ को भी कमाई में पीछे छोड़ द‍िया है।

Drishyam 3 Box Office: ‘तान्‍हाजी’ ध्वस्‍त, ‘हनुमान अंश’ परास्त! 9वें दिन बंपर कमाई, बनी अजय देवगन की #1 फिल्‍म
अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर छप्‍परफाड़ कमाई की है। दिल्‍ली-मुंबई में CJP प्रदर्शन के बावजूद इस क्राइम थ्र‍िलर के कलेक्‍शन में रिलीज के 9वें दिन भारी उछाल दर्ज किया गया है। कमाई में जहां शुक्रवार के मुकाबले जहां शनिवार को 82.8% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं ‘दृश्‍यम 3’ अब देश में ₹286.50 करोड़ के नेट कलेक्‍शन के साथ, अजय देवगन के करियर की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है। इसने ‘तान्‍हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, वर्ल्‍डवाइवाड ₹446.80 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ‘दृश्‍यम 3’ ने नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ को भी पछाड़ दिया है।

बॉक्‍स ऑफिस पर शनिवार को कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिलीज के 9वें दिन भारतीय सिनेमाघरों में 1.05 लाख से अध‍िक फुटफॉल दर्ज किया गया। दर्शकों में डायरेक्‍टर अभ‍िषेक पाठक की इस फिल्‍म का क्रेज कैसा है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 9 दिनों में अब तक 11,757,226 (1.17 करोड़ से अध‍िक) दर्शकों ने सिनेमाघर जाकर यह फिल्‍म देखी है। शनिवार को जहां ‘दृश्‍यम 3’ के शोज में औसतन 33.46% सीटें भरी हुई नजर आईं, वहीं रात के शोज में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 46.23% रही। अब रविवार को छुट्टी के कारण कमाई में और बेतहाशा वृद्ध‍ि देखने को मिलेगी।

‘दृश्‍यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, शनिवार को नौवें दिन ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने देश मं 14903 शोज से धमाकेदार ₹26.50 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹14.50 करोड़ का बिजनस किया था। जबकि गुरुवार को ₹13.00 करोड़ की कमाई हुई थी। इसके साथ ही भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘दृश्‍यम 3’ ने 9 दिनों में शानदार ₹343.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹286.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ बताया जा रहा है, जिसका मतलब है कि यह अब अपनी लागत से 260.45% अध‍िक का नेट बिजनस कर चुकी है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹62.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹53.50 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹61.00 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹21.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹19.50 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹15.50 करोड़
  • सातवां दिन, गुरुवार- ₹13.00 करोड़
  • आठवां दिन, शुक्रवार- ₹14.50 करोड़
  • नौवां दिन, शनिवार- ₹26.50 करोड़

‘दृश्‍यम 3’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन: ‘हनुमान अंश’ को 9 दिन में ही धोबी पछाड़

अजय देवगन की फिल्‍म का क्रेज विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को विदेशी बाजार से भी ₹8.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि 9 दिनों में ओवरसीज मार्केट से कुल ₹103.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। इस तरह फिल्‍म ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ₹446.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। ‘दृश्‍यम 3’ ने इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ दिया है, क्‍योंकि 65 दिनों में नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि ड्रामा ने वर्ल्‍डवाइड ₹431.85 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।

अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्‍म बनी ‘दृश्‍यम 3’

‘दृश्यम 3: द कन्क्‍लूजन’ अब अजय देवगन के करियर की सबसे कमाऊ फिल्‍म बन चुकी है। 35 साल के करियर में अजय की 2020 में ‘तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर’ अब तक उनकी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म थी। इस ऐतिहासिक ड्रामा ने तब देश में ₹279.59 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹368.75 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया था। ‘दृश्यम 3’ अब भारत में ₹286.50 करोड़ की नेट कमाई और ₹446.80 करोड़ के वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के साथ अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि, इस लिस्‍ट में कैम‍ियो रोल को भी मिला दें तो अजय देवगन की ‘RRR’ टॉप पर रहेगी, जिसने देश में ₹782.20 करोड़ और वर्ल्‍डवाइड ₹ 1230 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था।

देश में अजय देवगन की टॉप-5 सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍में

रैंक फिल्‍म देश में नेट कलेक्‍शन वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन
1. दृश्‍यम 3 ₹286.50 करोड़* ₹446.80 करोड़*
2. तान्‍हाजी ₹279.59 करोड़ ₹368.75 करोड़
3. सिंघम अगेन ₹247.85 करोड़ ₹372.50 करोड़
4. दृश्‍यम 2 ₹239.67 करोड़ ₹342.31 करोड़
5. गोलमाल अगेन ₹205.69 करोड़ ₹308.62 करोड़

धमाकेदार ओपनिंग और शानदार पहला वीकेंड, वीकडेज में डटी रही

‘दृश्यम 3’ ने 2 अक्‍टूबर को रिलीज डेट पर भी धूम मचा दी थी। यह अजय देवगन के लिए करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग (₹62.00 करोड़) लेकर आई। रिलीज से पहले अकेले एडवांस बुकिंग से फिल्‍म ने ₹27 करोड़ की कमाई कर ली थी। पहले वीकेंड तक की इस फिल्‍म ने 176.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर यह दिखा दिया था कि दर्शकों ने फिल्‍म को ब्‍लॉकबस्‍टर बनाने का मन बना लिया है। अच्‍छी बात यह रही कि बॉक्‍स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की धमक के बावजूद इसने वीकडेज में भी दमदार कमाई का दौर जारी रखा। अब जिस तरह कमाई बढ़ रही है, बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा यदि यह देश में जल्‍द ही ₹400 करोड़ और वर्ल्‍डवाइड ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले।

‘दृश्‍यम 3: द कन्क्‍लूजन’ की कास्‍ट

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फ‍िल्म है। इसकी पिछली दो फ‍िल्में जहां मोहनलाल की मूल मलयालम फिल्‍म का रीमेक थीं, वहीं राइटर-डायरेक्‍टर अभ‍िषेक पाठक ने इस बार ‘दृश्‍यम 3’ की कहानी और खासकर क्‍लाइमेक्‍स को पूरी तरह अलग रखा है। फ‍िल्म में अजय देवगन, तब्‍बू, रजत कपूर, श्र‍िया सरन, इश‍िता दत्ता और मृणाल जाधव ने जहां अपने-अपने रोल में वापसी की है, वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के किरदारों की नई एंट्री हुई है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

CJP आंदोलन का भी नहीं पड़ा असर, ‘दृश्यम 3’ से दूसरे हफ्ते अजय देवगन ने रचा इतिहास – drishyam 3 the conclusion box office collection day 9 ajay devgn film solid amid cjp protest tmovj

Drishyam 3 And The Vvaan Box Office Collection On Saturday Total Earning Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब