Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने दूसरे द‍िन तोड़ा ‘KGF 2’ और ‘गदर 2’ का गुमान, कमाई ₹177Cr पार, नया र‍िकॉर्ड – drishyam the conclusion collection day 2 ajay devgn film earns worldwide 177 crores shattered records of kgf 2 and gadar 2


‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने दूसरे द‍िन बॉक्‍स ऑफिस पर फ‍िर से धूम मचाई है। फ‍िल्‍म दो द‍िनों में ही 100 करोड़ क्‍लब में शाम‍िल हो गई है। यही नहीं, अजय देवगन की फ‍िल्‍म ने शन‍िवार को ‘गदर 2’, ‘जवान’ से लेकर यश की ‘KGF 2’ का र‍िकॉर्ड भी तोड़ द‍िया है। इतना ही नहीं, दो द‍िनों में ही इसने अपना बजट न‍िकाल ल‍िया है।

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अजय देवगन ने दूसरे दिन तोड़ा ‘KGF 2’ और ‘गदर 2’ का गुमान, कमाई ₹177 करोड़ पार
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ बॉक्स ऑफ‍िस पर जबरदस्त कमाई का तूफान लेकर आई है। पहले दिन दुनियाभर में धमाकेदार ₹92.90 करोड़ की ग्रॉस कमाई करने वाली इस फिल्‍म ने शनिवार को दूसरे दिन वर्ल्‍डवाइड ₹177 करोड़ की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दो दिनों में देश में भी ₹100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। यही नहीं, दूसरे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍मों (हिंदी) की लिस्‍ट में इसने यश की ‘KGF 2’ को धोबी पछाड़ दी है। इसके साथ ही टिकटों की बिक्री में भी शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बना है। जब‍क‍ि दो द‍िनों में ही ‘दृश्‍यम 3’ ने अपना बजट भी न‍िकाल ल‍िया है।

अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी ‘दृश्‍यम 3’ को लेकर वैसे तो पहले से ही बहुत उम्‍मीदें थीं, लेकिन इस क्राइम-थ्र‍िलर ने ओपनिंग डे पर उम्‍मीद से भी अध‍िक कमाई कर चौंका दिया। पहले दिन इसने गांधी जयंती की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया। जबकि दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में जबरदस्‍त भीड़ नजर आई। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कमाई में 13.70% ग‍िरावट दर्ज की गई है। लेकिन फिल्‍म ने ₹50 करोड़ से अध‍िक का नेट बिजनस किया है।

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने देश में 16868 शोज से ₹53.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹138.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹115.50 करोड़ हो गया है। इसी के साथ फिल्‍म ने दो दिनों में ही अपना ₹110 करोड़ का बजट भी वसूल लिया है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹62.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹53.50 करोड़

‘दृश्‍यम 3’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

विदेशों में भी अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत की फिल्‍म शानदार कमाई कर रही है। ओवरसीज दूसरे दिन इसने ₹20.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जबकि दो दिनों में कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹38.50 करोड़ हो गया। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘दृश्‍यम: द कन्‍क्‍लूजन’ ने दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹177.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

दो दिनों में 45 लाख से अध‍िक दर्शकों ने देखी ‘दृश्‍यम 3’

‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ साल 2015 रिलीज ‘दृश्‍यम’ और 2022 में आई ‘दृश्‍यम 2’ का सीक्‍वल है। पिछली दो फिल्‍में जहां इसी नाम की मोहनलाल स्‍टारर मलयालम फिल्‍म की रीमेक थीं, वहीं अभ‍िषेक पाठक ने इस तीसरे पार्ट की अलग कहानी रखी है। एक मर्डर केस से बचते-बचाते विजय सलगांवकर और उसके परिवार को लेकर हर किसी दिलचस्‍पी रही है। यही कारण है कि इसने रिलीज से पहले ही धमाकेदार ₹31.65 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की थी। ‘दृश्‍यम 3’ दर्शकों को पसंद भी आ रही है। दो दिनों में सिनेमाघरों में 4,502,040 फुटफॉल दर्ज किया गया है। यानी शुक्रवार को शनिवार मिलाकर 45 लाख से अध‍िक दर्शकों ने यह फिल्‍म देखी है।

‘दृश्‍यम 3’ ने दूसरे दिन ‘KGF 2’, ‘गदर 2’, ‘जवान’ सबको पीछे छोड़ा

दूसरे दिन की कमाई के मामले में ‘दृश्‍यम 3: कन्‍क्‍लूजन’ ने ‘KGF Chapter 2’ को पछाड़ दिया है। यश की फिल्‍म ने रिलीज के अगले दिन हिंदी डब वर्जन में ₹46.79 करोड़ की नेट कमाई की थी। दूसरे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍मों की इस टॉप-10 लिस्‍ट में अजय देवगन की फिल्‍म छठे नंबर पर है। इसने ‘जवान’, ‘वॉर 2’ और ‘गदर 2’ को भी धूल चटा दी है।

दूसरे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्‍में (हिंदी):

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹78.94 करोड़
  2. पठान – ₹68.00 करोड़
  3. एनिमल – ₹58.37 करोड़
  4. टाइगर 3 – ₹58.00 करोड़
  5. पुष्‍पा 2: द रूल – ₹56.90 करोड़
  6. दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन – ₹53.50 करोड़
  7. KGF चैप्‍टर 2 – ₹46.79 करोड़
  8. जवान – ₹46.23 करोड़
  9. वॉर 2 – ₹45.00 करोड़
  10. गदर 2 – ₹43.08 करोड़

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने टिकटों की बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अपनी ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ ही दूसरे दिन BookMyShow पर कुल टिकट बिक्री 2 मिलियन (20 लाख) का आंकड़ा पार कर गई है। अजय देवगन की इस फ‍िल्म की रिलीज से पहले ही ट‍िकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म से प्री-सेल्स में 8.10 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके थे। इसके बाद ओपनिंग डे पर 10.4 लाख टिकट और बिके। जबकि शनिवार दोपहर तक ही जबरदस्त बिक्री के साथ फिल्म ने एक नई कामयाबी हासिल की। दोपहर तक ‘बुक माय शो’ पर टिकटों की बिक्री 20 लाख का अहम आंकड़ा पार कर गई।

‘दृश्‍यम 3’ का ट्रेलर

‘दृश्‍यम 3’ की कास्‍ट और प्‍लॉट

‘दृश्यम 3’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्‍ट किया है। इसे पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, अजीत अंधारे और आलोक जैन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तब्बू, रजत कपूर, कमलेश सावंत, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और प्रकाश राज भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म की कहानी ‘दृश्‍यम 2’ के ठीक बाद आगे बढ़ती है, जहां अजय देवगन के किरदार को एक बार फिर पुलिस की जांच का सामना करना पड़ता है। आईजी मीरा (तब्‍बू) और उसके पति (रजत कपूर) कुछ नए सबूतों के साथ अपने बेटे की हत्‍या का केस री-ओपन करवाते हैं। इसमें इस बार उनका साथ देते हैं क्राइम ब्रांच के नए एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप) और कभी कोई केस नहीं हारने वाले वकील इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश)। अब सवाल ये है कि क्‍या विजय इस बार भी खुद को और अपने परिवार को बचा पाएगा? यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 3: दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर आई आंधी, जानिए 3 दिनों में कितनी कर ली कमाई

Drishyam 3 Box Office Day 3: दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर आई आंधी, जानिए 3 दिनों में कितनी कर ली कमाई

‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 12 बजे तक 125 करोड़ पार कलेक्शन