Drishyam 3 Box Office : आधे दिन की कमाई से ही मिर्जापुर और बॉर्डर 2 को छोड़ा पीछे, जानें कितने करोड़ की कर ली कमाई, Bollywood Hindi News


दृश्यम द कन्क्लूजन शुक्रवार को यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। यह दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और साथ ही सभी इसके लिए काफी एक्साइटेड थे। फिल्म को रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है और अब मूवी के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है।

कितनी कर ली है दृश्यम द कन्क्लूजन ने कमाई

खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 36.70 करोड़ की कमाई कर ली है। दृश्यम द कन्क्लूजन ने भारत में नेट 36.70 करोड़ और ग्रॉस 43.31 करोड़ की कमाई की है। हालांकि अभी तक फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई को लेकर अपडेट नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:

क्या पहले दो पार्ट जितनी दमदार है दृश्यम 3 का सस्पेंस? जानें पब्लिक रिव्यू

बॉर्डर 2 और मिर्जापुर द मूवी को पछाड़ा

बता दें कि इस कमाई के साथ फिल्म ने अब तक मिर्जापुर द मूवी और बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई को तो पछाड़ ही दिया है। मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन 24.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32 करोड़ की कमाई की थी।

मलयालम दृश्यम 3 से अलग है अजय की मूवी

दृश्यम द कन्क्लूजन को लेकर फैंस के मन में एक सवाल था कि क्या ये मलयालम फिल्म दृश्यम 3 से इंस्पायर है? हालांकि अजय ने क्लीयर किया था कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘दूसरी फिल्म ओरिजनल(मलयालम) से इंस्पायर थी, लेकिन दृश्यम द कन्क्लूजन अलग है। उनकी दृश्यम 3, हमारी फिल्म से काफी अलग है। ऐसा नहीं है कि हमने काफी बदलाव किए हैं, लेकिन ये अलग स्टोरी है। मुझे लगता है कि दृश्यम 2 के बाद हमने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म बनेगी या नहीं।’

ये भी पढ़ें:

‘दृश्यम 3’ के लिए आसन नहीं बॉक्स ऑफिस की रेस, साउथ की इन 5 फिल्मों से महाक्लैश

अजय ने आगे डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ करते हुए कहा था, ‘जिस तरह अभिषेक ने काम किया है स्क्रिप्ट में उसने फिल्म को एक अलग शेप किया है। जैसा कि उन्होंने कहा वह दृश्यम के साथ बड़े हुए हैं। ये आपको फिल्म में देखकर पता चलेगा। उन्होंने काफी शानदार काम किया है। मैं चाहता हूं कि मोहनलाल सर इस फिल्म को देखें और अगर उनका अप्रूवल मिल जाता है और उन्हें फिल्म पसंद आती है तो इससे उनको काफी खुशी होगी।’

दृश्यम द कन्क्लूजन की स्टार कास्ट

दृश्यम द कन्क्लूजन की बात करें तो इसमें अजय एक बार फिर विजय साळगावकर बनकर लौटे हैं। तब्बू फिल्म में वही आईजी मीरा देशमुख का किरदार निभाएंगी। श्रेया सरन, नंदनी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में इनके अलावा जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी हैं।

अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को आमिल कियान खान, परवेज शेख ने लिखा है। वहीं आलोक जैन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें:

Drishyam 3 Cast Fees: अजय-तब्बू की फीस में बड़ा अंतर, जानें किसे कितने मिले पैसे

बता दें कि अभिषेक पाठक ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्म का नाम दृश्यम 3 से हटाकर दृश्यम द कन्क्लूजन रखा। उन्होंने कहा था कि फिल्म का नाम अगर दृश्यम 3 रखते तो इससे लोगों को कन्फ्यूजन होता कि आगे एक और पार्ट आ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां कहानी का एड हो जाएगा इसलिए इसका नाम दृश्यम द कन्क्लूजन रखा गया।



Source link

Related posts

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Drishyam 3 के आते ही ‘हनुमान अंश’ का बड़ा दांव, Box Office पर दूसरी पारी के लिए तैयार फिल्म; क्या है मास्टरप्लान?

‘दृश्यम 3’ ने प्री सेल्स में रचा इतिहास, बनी 5वीं टॉप इंडिया ग्रॉसर फिल्म