‘दृश्यम’ मलयालम फिल्म की रीमेक है. ऑरिजनल फिल्म के हीरो साउथ सुपरस्टार मोहनलाल हैं. उन्हीं की सुपरहिट फिल्म की फ्रेंचाइजी को अजय देवगन हिंदी में लाए. पहली दो दृश्यम खूब सुपरहिट हुई और अब वह इसकी तीसरी किश्त लेकर बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को हाजिर होंगे. (PC: Insta/ajaydevgn)
अजय देवगन की कोशिश होगी कि वह भारी भरकम ओपनिंग करें और दर्शकों के बीच अपनी फिल्म को पहुंचा पाए. ‘दृश्यम 3’ थिएटर्स में गांधी जयंती के मौके पर आएगी. जिस दिन सबकी नेशनल छुट्टी होती है. अब छुट्टी का फायदा भी अजय देवगन उठाने की कोशिश करेंगे. ताकि फिल्म को सही शुरुआत मिल सके. (PC: Insta/ajaydevgn)
Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत से लेकर प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी ‘दृश्यम 3’ पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन से खाता खोल सकती है. जबकि ये आंकड़ा ग्रोस में 53-59 करोड़ हो सकता है. ‘दृश्यम 3’ पहले दिन ओवरसीज 15 करोड़ रुपये का फायदा उठाती दिख सकती है. रिपोर्ट का दावा है कि अब तक के ट्रेंड और बज के हिसाब से ‘दृश्यम 3’ वर्ल्डवाइड 68-74 करोड़ रुपये कमा सकती है. (PC: Insta/ajaydevgn)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मतलब कि ‘दृश्यम 3’ की अच्छी शुरुआत हुई तो पहले दिन ये मोटा-मोटा 70 करोड़ रुपये तक कमाकर अच्छी रफ्तार पकड़ सकती है. बाकी तो फिल्म के कंटेंट पर आधारित होगा. अगर फिल्म के रिव्यू और जनता को कंटेंट पसंद आया तो वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर फिल्म पहले हफ्ते तक तगड़ा कलेक्शन कर सुपरहिट का ताज अपने नाम करेगी. (PC: Insta/ajaydevgn)
अब आते हैं कि अजय देवगन को आखिर कितने कलेक्शन की जरूरत होगी कि वह मोहनलाल की मूल फिल्म ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ पाए. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 43.7 करोड़ रुपये कमाकर सबसे बड़ी ओपनिंग मॉलीवुड में हासिल की थी. (PC: Insta/ajaydevgn)
अजय देवगन का पहला मुकाबला ही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से होगा. इसे पछाड़ने के लिए उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये कमाने होंगे. ‘दृश्यम 3’ हिंदी की बात करें तो इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है तो कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में तब्बू, रजत कपूर, श्रेया शरण, इशिता दत्ता से लेकर कमलेश सावंत जैसे सितारे भी नजर आएंगे. (PC: Insta/ajaydevgn)
Ajay Devgn’s Top 10 Biggest Opening Days (India Net): अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म की बात करें तो sacnilk के मुताबिक, सिंघम अगेन इस लिस्ट में नंबर वन पर है. इसने साल 2024 में 43.50 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था. इसके बाद सिंघम रिटर्न हैं जिसने 32 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे. फिर गोलमाल अगेन 30 करोड़, रेड 2 ने 19.25, टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ और छठे नंबर दृश्यम 2 है जिसने 15.40 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे. (PC: Insta/ajaydevgn)
पहले दिन सबसे तगड़ी कमाई करने वाली अजय देगवन की फिल्मों में 7वें नंबर पर तान्हाजी है जिसने 15 करोड़ रुपये कमाए थे तो शैतान ने 14 करोड़, धमाल 4 ने 14 और बादशाहो ने 12.60 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था. वैसे तो अजय देवगन की टॉप 10 ओपनर फिल्मों में कॉमेडी फिल्मों की संख्या ज्यादा रही है. (PC: Insta/ajaydevgn)