Drishyam 3 Box Office: मंगलवार को अजय देवगन पर बजरंग बली निहाल, बना नया रिकॉर्ड, 87 लाख लोगों ने देख ली फिल्‍म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 5 ajay devgn fastest 200 crore domestic more than 87 lakh footfalls recorded


‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने मंगलवार को रिलीज के 5वें द‍िन अजय देवगन के ल‍िए एक नया र‍िकॉर्ड बनाया है। फ‍िल्‍म पहले ही वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ क्‍लब में शाम‍िल हो चुकी थी, अब देश में 200 करोड़ क्‍लब का ह‍िस्‍सा बन गई है। यही नहीं, इसने बजट से लगभग दोगुनी कमाई कर ली है। 5 द‍िनों में 87 लाख से अध‍िक लोगों ने स‍िनेमाघरों में यह फ‍िल्‍म देखी है।

Drishyam 3 Box Office: मंगलवार को अजय देवगन पर बजरंग बली निहाल, बना नया रिकॉर्ड, 87 लाख लोगों ने देख ली फिल्‍म
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा ‘दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब में एंट्री के बाद, अब मंगलवार को यह देश में ₹200 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। विजय सलगांवकर की पर्दे पर वापसी अजय देवगन के लिए फायदेमंद साबित हुई है, क्‍योंकि इसने 5 दिनों में अपने बजट से करीब दोगुनी नेट कमाई कर ली है। यही नहीं, ‘दृश्‍यम 3’ भारत में 200 करोड़ की नेट कमाई करने वाली अजय देवगन के करियर की सबसे तेज फिल्‍म भी बन गई है। दर्शकों के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पांच दिनों में देश में 87 लाख से अध‍िक लोगों ने सिनेमाघर जाकर फिल्‍म देखी है।

अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी ‘दृश्‍यम 3’ महज 5 दिनों में देश में साल 2026 की 5वीं सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म बन चुकी है। अजय देवगन के साथ ही जयदीप अहलावत, तब्बू, प्रकाश राज, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर की इस फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ बताया जाता है। इस लिहाज से 5 दिनों में ही इसने देश में ₹106.50 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा लिया है। जबकि यह लागत के मुकाबले 96.82% प्रॉफिट है।

‘दृश्यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, पांचवें दिन ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने देश में 16075 शोज में ₹19.00 करोड़ की नेट कमाई की है। हालांकि, एक दिन पहले सोमवार को इसने ₹21.00 करोड़ का नेट बिजनस किया था। यानी 5वें दिन कमाई में 9.52% की आंश‍िक ग‍िरावट दर्ज की गई है। बहरहाल, ‘दृश्‍यम 3’ ने देश में ₹216.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और ₹259.80 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है।

‘दृश्‍यम 3’ की 5 दिनों में कमाई

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹62.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹53.50 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार – ₹61.00 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार – ₹21.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार – ₹19.00 करोड़

‘दृश्यम 3’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

विदेशों में फिल्म का बोलबाला है। पांचवें दिन ओवरसीज ₹9.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि 5 दिनों में कुल ₹81.50 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस तरह ‘दृश्‍यम 3’ ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ₹341.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

पांच दिनों में 87.59 लाख दर्शकों ने देखी ‘दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन’

पांचवें दिन भारतीय सिनेमाघरों में ‘दृश्‍यम 3’ के 16075 शोज में औसतन 24.0% सीटों पर दर्शक नजर आए। जबकि फुटफॉल यानी स‍िनेमाघर पहुंचे दर्शकों की संख्‍या 876,047 रही। एक दिलचस्‍प आंकड़ा यह भी है कि अब तक 5 दिनों में भारतीय सिनेमाघरों में कुल 87.59 लाख दर्शकों ने थ‍िएटर जाकर फिल्‍म देखी है।

साल 2026 में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्‍में:

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹1149.30 करोड़
  2. बॉर्डर 2 – ₹329.43 करोड़
  3. हनुमान अंश – ₹326.48 करोड़
  4. मिर्जापुर द मूवी – ₹230.08 करोड़
  5. दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन – ₹216.50 करोड़
  6. भूत बंगला – ₹182.36 करोड़
  7. धमाल 4 – ₹167.88 करोड़
  8. आवारापन 2 – ₹150.59 करोड़
  9. वेलकम टू द जंगल – ₹134.11 करोड़
  10. कॉकटेल 2 – ₹95.50 करोड़

अगले 8 दिन ‘दृश्‍यम 3’ के सामने कोई नहीं

सिनेमाघरों में ‘दृश्‍यम 3’ का दबदबा अभी बना रहेगा, क्‍योंकि आगामी शुक्रवार 09 अक्‍टूबर को कोई नई फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। आयुष्‍मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ अब 23 अक्‍टूबर के लिए पोस्‍टपोन हो चुकी है। जबकि अगली बड़ी रिलीज 15 अक्‍टूबर को रजनीकांत की ‘जेलर 2’ है। इसके अगले ही दिन 16 अक्‍टूबर को राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी रिलीज होगी। इस लिहाज से कम से कम अगले 8 दिनों तक ‘दृश्‍यम 3: द कन्क्‍लूजन’ की धुआंधार कमाई को रोकने वाला कोई नहीं है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Hanuman Ansh को नहीं किसी का डर, दृश्यम 3 के आगे नहीं झुकाया सिर; बजरंग बली की कृपा से मंगलवार को खूब बरसे नोट

The Vvaan Box Office Collection: दूसरे मंगलवार को ‘द वन’ पर छठी मैया की कृपा, 12वें दिन 1 करोड़ से ज्यादा कमाई, ग्रॉस कलेक्शन 76 करोड़ पार – the-vvaan-box-office-collection-day-12-tuesday-76-crore

Drishyam Franchise Box Office: Drishyam overtakes Singham to become Ajay Devgn’s highest-grossing franchise :Bollywood Box Office