अजय देवगन की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन रविवार को सिनेमाघरों में छप्पर फाड़कर कमाई कर ली है और इसने विदेशों में भी झंडे गाड़ दिए हैं। इसी के साथ ये फिल्म अजय देवगन की टॉप वीकेंड वाली फिल्म बन चुकी है।
फिल्म दृश्यम 3 (दृश्यम द कन्क्लूजन) की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां दूसरा भाग खत्म हुआ था। निर्देशक अभिषेक पाठक की ये फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि सीक्वल बनाते वक्त उनकी कोशिश थी कि पुरानी फिल्मों की बारीकियों को बनाए रखते हुए एक नई कहानी पेश की जाए और इस काम में वे पूरी तरह से सफल नजर आ रहे हैं। अभिषेक पाठक बता चुके हैं कि इस फिल्म की कहानी में कई परतें हैं जिसे सुलझाते हुए एक के बाद एक कड़ियां खुलती जाती हैं। इस फिल्म को तैयार करने से पहले डायरेक्टर को पिछली फिल्में फिर से देखनी पड़ी ताकि ये साफ हो सके कि हर डायलॉग और सीन का कोई मतलब है।
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को पिछली दोनों फिल्मों से कनेक्ट किया गया है
उन्होंने बताया है कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कहानी लिखते समय वे बार-बार पिछली फिल्मों के छोटे से डायलॉग या सीन को देखते ताकि इस नई फिल्म की कहानी को पिछली कहानी से कनेक्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि फिल्म में रीमेक का टैग लगे। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता था कि लोगों को पुरानी यादों का एहसास हो और लगे कि सारे हिस्से आपस में जुड़े हुए हैं।’ हालांकि, यही वजह है कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं।
सैम देशमुख की मौत को लेकर एक नया और मजबूत सबूत
अजय देवगन स्टारर फिल्म की इस कहानी में सैम देशमुख की मौत का दर्द और इंसाफ पाने की जिद लिए मीरा देशमुख (तब्बू) और महेश देशमुख (रजत कपूर) एक बार फिर आगे आते हैं। इस काम में उन्हें किसी की मदद चाहिए और वे तेज-तर्रार एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के रोल में जयदीप अहलावत के पास पहुंचते हैं, जिनके हाथ एक नया और मजबूत सबूत लगता है। अगर सोच रहे हैं कि कहानी इस बार भी 2 अक्टूबर के इर्द-गिर्द है तो ऐसा नहीं है बल्कि इस बार कहानी में 23 जुलाई की एक नई तारीख जोड़ी गई है। कहानी में मजेदार और रोमांचक कार्टरूम ड्रामा भी है।
‘दृश्यम 3’ ने रविवार की बम्पर कमाई, विदेशों में भी लहराया झंडा
इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी बम्पर कमाई की है। ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन शानदार कमाई करते हुए ‘गदर 2‘, ‘पठान’ जैसी फिल्मों की गद्दी हिला दी है। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन ₹61.00Cr करते हुए तीन दिनों में अजय देवगन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। तीन दिनों में इस फिल्म ने कुल मिलाकर ₹176.50Cr की कमाई देसी बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर ₹272.80 Cr कमाई कर ली है। ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की है, जो करीब ₹20.00 Cr है।
‘सिंघम अगेन’ से आगे निकली ‘दृश्यम 3’
वहीं अगर इस फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन की तुलना खुद अजय देवगन की टॉप फिल्मों ‘सिंघम अगेन’ और ‘तान्हाजी: अनसंग वॉरियर’ से करें तो ‘दृश्यम 3’ काफी आगे निकल गई है। ‘सिंघम अगेन’ ने तीसरे दिन ₹35.75Cr की कमाई की थी और तीन दिनों में फिल्म ने ₹121.75Cr का कलेक्शन कर डाला था। वहीं ‘तान्हाजी: अनसंग वॉरियर’ ने तीसरे दिन केवल ₹26.08 crore की कमाई की थी।