Drishyam 3 Box Office Collection Ajay Devgn Film Crosses 500 Crore Worldwide Hanuman Ansh Nears 350 Crore – Entertainment News: Amar Ujala




‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। जानिए आज बुधवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 





2 of 4

‘हनुमान अंश’
– फोटो : instagram @taranadarsh


‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन  

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 69 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म दो महीने बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है। आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक एक करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 338.03 करोड़ हो गया है। अब देखना होगा कि ये फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। 


3 of 4

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


500 करोड़ के पार ‘दृश्यम 3’

  • अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
  • फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी।
  • रिलीज को दो हफ्ते होने वाले हैं और अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
  • सोमवार को 6 करोड़, मंगलवार को 8.50 करोड़ की कमाई करने के बाद आज बुधवार को इसने 3.92 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.42 करोड़ हो गया है।
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 501.80 करोड़ की कमाई कर ली है। 


4 of 4

रणबाली और जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


आने वाले दिनों में रिलीज होगी बड़ी फिल्में 

आने वाले दिनों में थिएटर्स में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। कल 15 तारीख को रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 रिलीज होगी। वहीं 16 तारीख को राजकुमार राव की प्रहार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रणबाली और यामी गौतम की नई नवेली रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण 9: क्या सलमान से डरते थे करण? भाईजान ने सुनाया भूतिया कमरे का किस्सा; निजी जीवन पर हुए कई खुलासे




Source link

Related posts

‘जेलर 2’ बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

69वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म Hanuman Ansh पर बरसे नोट, बुधवार को सिंगल डिजिट में की कमाई

3280 करोड़ की फिल्म दे चुके डायरेक्टर की बीवी से हुई चूक? बॉक्स ऑफिस पर कहीं गलत साबित ना हो 16 अक्टूबर | 3280 crore movie director wife chose wrong release date for film Nayi Naveli will have to face Rajinikanth jailer 2 at box office