Drishyam 3 Box Office Collection Beat Prahaar And Nayi Naveli Saturday Earnings – Entertainment News: Amar Ujala




इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘जेलर 2’, ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ शामिल हैं। इन नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। जानिए शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।





2 of 5

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


कितनी हुई ‘दृश्यम 3’ की कमाई? 

  • अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ को आज वीकएंड का फायदा मिलता दिखा रहा है। 
  • फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • रिलीज के बाद से ही यह जमकर कमाई कर रही है। शुक्रवार को इसने 3.10 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 339.26 करोड़ रुपये हो गया है।

अजय देवगन: क्या अभिनेता के बंगले पर नहीं हुई कार्रवाई? टीम ने जारी किया बयान; जानें पूरा मामला


3 of 5

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


वर्ल्डवाइड कितना हुआ ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन किया है। मशहूर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी किस्त को खूब पसंद किया जा रहा है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 405.83 करोड़ रुपये हो चुका है।

इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 520.27 करोड़ रुपये हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका लगभग 100 करोड़ रुपये है।


4 of 5

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


किन फिल्मों से है मुकाबला?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ‘जेलर 2’ से मुकाबला है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 28.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मुकाबला ‘रणबाली’ से भी है, जिसने आज 4.88 करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘प्रहार’ ने आज 1.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म से पीछे रह गई है। इसी तरह से ‘नई नवेली’ ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म ‘दृश्यम 3’ से लोहा ले रही है।


5 of 5

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


कब-कब रिलीज हुईं ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की फिल्में?

बता दें कि ‘दृश्यम 3’ मशहूर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त है। ‘दृश्यम’ पार्ट 1, 2015 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा था।




Source link

Related posts

Box Office Collection Jailer 2 Crosses 100 Crore In 3 Days Ranabaali Struggles Over The Weekend – Entertainment News: Amar Ujala

अक्षय अगली फिल्म में करेंगे टाइगर का शिकार? ‘हैवान’ फ्लॉप होने के बाद भी प्रियदर्शन का दे रहे साथ, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की नई नवेली ने मारी बाजी, पहले दिन राजकुमार राव की प्रहार को छोड़ा पीछे