Drishyam 3 Box Office Collection Day 27: अजय देवगन की फिल्म का लाखों में सिमटा कलेक्शन, जानें 27वें दिन कितनी कमाई की


Drishyam 3 Box Office Collection Day 27: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस फ्रैंचाइजी का लास्ट पार्ट है। प्री-सेल्स में जबरदस्त धूम मचाने के बाद यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की इस आखिरी कड़ी को काफी अच्छे रिव्यू मिले, जिससे लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग मिली है। लेकिन अब फिल्म सिनेमाघरों में अपने अंतिम पड़ाव पर है।

27वें दिन ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 3,169 शोज में ₹0.90 करोड़ की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹445.66 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹372.10 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने 27वें दिन ₹0.15 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹131.90 करोड़ तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹577.56 करोड़ हो गया है।

दृश्यम 3 ने पठान एनिमल और धुरंधर को पीछे छोड़ा

ट्रेड एक्सपर्ट्स को ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ से हमेशा से ही बहुत उम्मीदें थीं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक तीसरे पार्ट की ओपनिंग ₹25-30 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद थी। लेकिन एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए ज्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अपने अनुमानों को और बढ़ा दिया। दृश्यम 3 ने शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया। बुक माय शो (BookMyShow) पर शुक्रवार दोपहर को दृश्यम 3 के टिकटों की बिक्री 70 हजार प्रति घंटे तक पहुंच गई, जो 2023 में ‘पठान’ की 68 हजार टिकट प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज थी।

इस साल किसी भी हिंदी फिल्म की ओपनिंग के मामले में यह दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है, जो केवल ‘धुरंधर द रिवेंज’ से पीछे है। साथ ही बॉलीवुड के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है, जो केवल ‘धुरंधर 2’ और ‘जवान’ से पीछे है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (₹30 करोड़), शाहरुख खान की ‘पठान’ (₹57 करोड़) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (₹63 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।



Source link

Related posts

बुधवार को भी ‘जेलर 2’ बनी नंबर वन, ‘दृश्यम 3’ से आगे निकली ‘राणाबाली’, ‘उड़ता तीर’ के कलेक्शन ने चौंकाया

दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’

Jailer 2 ने 14वें दिन बदल दिया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस का पासा, बुधवार को कमाई के जादुई आंकड़े को किया पार – Jagran