Drishyam 3 Box Office Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी जारी है ‘दृश्यम 3’ की तबाही, 12 बजे तक 200 करोड़ के हुई पार!


अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ दर्शकों की फेवरेट बन गई है और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर भी जम गई है. धुआंधार ओपनिंग वीकेंड के बाद इस फिल्म ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी टॉप किया है. वहीं इस क्राइम थ्रिलर के मंगलवार को भी अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. यहां जान सकते हैं कि ये फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी ट्यूज्डे को कितनी कमाई कर रही है. साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जान सकते हैं. 

‘दृश्यम 3’ के चार दिनों की कमाई कितनी रही? 
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि पहले मंडे को इसकी कमाई में संडे के मुकाबले काफी मंदी देखी गई फिर भी इसने जबरदस्त कलेक्शन किया. फिल्म के चार दिनों के कारोबार की बात करें तो

  • ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था
  • दूसरे दिन इसने 53 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ की कमाई की
  • वहीं सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी चार दिनों की कुल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हुई है. 

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 12 बजे तक 2.28 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 12% दर्ज की जा रही है.
  • वहीं फिल्म का फिलहाल 55 दिनों का नेट कलेक्शन 199.78 करोड़ रुपये हो गया है. 
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 5 2.28 करोड़ (12 बजे तक का कलेक्शन)  12%
कुल कलेक्शन  199.78 करोड़  

नोट: फिल्म की 5वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘दृश्यम 3’ की चार दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई? 
विदेशों में ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन 5.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज कमाई अब तक 66.00 करोड़ हो गई है. इसी के साथ इस फिल्म ने दुनिया भर में रिलीज के चार दिनों में वर्ल्डवाइज 303.00 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. 

‘दृश्यम 3’ के बारे में
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ इस फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है और इसे अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने अपने किरदारों में कबैक किया है. फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है. बता दें कि ‘दृश्यम 3’ इस 2 अक्टूबर को सिनेाघरों में रिलीज हुई थी. 

 



Source link

Related posts

जब-जब प्रकाश राज का हुआ अजय देवगन से सामना, दहल उठा बॉक्स ऑफिस, ‘दृश्यम 3’ से पहले तहलका मचा चुकीं ये 3 फिल्में

मंडे को भी नहीं थमी दृश्यम 3 की रफ्तार, अजय देवगन की फिल्म ने फिर किया कमाल – drishyam 3 the conclusion box office collection day 4 ajay devgn first monday tmovj

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड