Drishyam 3 vs Hanuman Ansh: 500 करोड़ के करीब ‘दृश्यम 3’, 10 दिन में ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ बनी दूसरी बड़ी फिल्म


Last Updated:

Drishyam 3 worldwide box office collection day 10: दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ अजय देवगन 500 करोड़ के करीब पहुंचने वाले हैं. चलिए बताते हैं कैसे इसने हनुमान अंश को भी पीछे छोड़ दिया है.

Drishyam 3 worldwide box office collection day 10: ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की चांदी कर दी है. एक बार फिर इस फ्रैंचाइजी का एक्टर को फायदा मिला और इस बार तो पहले के रिकॉर्ड भी धवस्त हुए. ‘दृश्यम 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन का सफर तय कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े अभी भी झामफाड़ आ रहे हैं. चलिए ‘दृश्यम 3’ का 10वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बताते हैं.

क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने 10 दिन के अंदर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. इस वीक फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है लेकिन फिल्म अभी भी उम्मीद से बेहतर परफॉर्म कर रही है. जल्द ही अजय देवगन-तब्बू की फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक नया माइलस्टोन हासिल करेगी. इसी के साथ ये साल की दूसरी हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन जाएगी.

Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 176.50 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया था. इसी के साथ ये 7वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड हिंदी रिलीज बन गई. इसी के साथ War और Tiger 3 को इसने पछाड़ दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दृश्यम 3’ के दस दिन के हिसाब किताब की बात करें तो इसने 10वें दिन 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अभी तक इसके देशभर में 14872 शोज चल रहे हैं. इसी के साथ ग्रोस कमाई 370.80 करोड़ रुपये रही.

‘दृश्यम 3’ के 10वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 479.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जल्द ही ये 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. अजय देवगन की फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है.

‘दृश्यम 3’ न सिर्फ अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है बल्कि 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसने सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ (दुनिया भर में ₹450 करोड़) और ‘हनुमान अंश’ ( दुनिया भर में ₹ 435 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अजय देगवन अब सिर्फ रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ( दुनिया भर में ₹ 1813 करोड़) से पीछे है.

दृश्यम 3 की अगर हनुमान अंश के कलेक्शन से तुलना करें तो नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 दिन पूरे कर लिए हैं. इस मामले में तो ये दृश्यम 3 से आगे ही है. हनुमान अंश के 66वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 435.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 334.48 करोड़ रुपये रहा.

दृश्यम 3 की बात करें तो इसमें अजय देगवन, तब्बू, श्रिया शरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत, प्रकाश झा से लेकर जयदीप अलहावत तक नजर आए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 9: ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन की झामफाड़ कमाई, चकनाचूर किया ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म

‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट

Drishyam The Conclusion Box Office: Ajay Devgn starrer collects Rs. 65 cr in second weekend, retains 37% of opening weekend business :Bollywood Box Office