Drishyam 3 Week 1 Report Card: 7वें दिन भी गिरी कमाई, फिर भी अजय की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, कूटे ₹383 करोड़, तोड़े रिकॉर्ड


नई दिल्ली. सिनेमाघरों में इस समय अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का जबर्दस्त खुमार छाया हुआ है. रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों को बांधकर रखने वाली इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय के दम पर ‘दृश्यम 3’ अब भारत में 250 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. वहीं इसने दुनियाभर में 383 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है. फाइल फोटो. 

‘दृश्यम 3’को पर्दे पर रिलीज हुए 7 दिन यानी एक हफ्ता हो चुका है. फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की और महज पांच दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट शुरू हुई, लेकिन इसके बावजूद पहले हफ्ते में फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सातवें दिन की कमाई के साथ ही इसने अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब इसकी नजर अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के रिकॉर्ड पर है. फाइल फोटो. 

Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सातवें दिन भारत में 13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म देशभर में 15,758 शो में दिखाई गई. इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये हो गया. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का साथ मिल रहा है. सातवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 89 करोड़ रुपये पहुंच गई. भारत और विदेशों के आंकड़े मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपये हो गया है. फाइल फोटो. 

हालांकि, रोजाना की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बुधवार को फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा 13 करोड़ रुपये रहा. यानी छठे दिन के मुकाबले सातवें दिन कलेक्शन में करीब 16.1 फीसदी की गिरावट आई. इसके बावजूद पहले हफ्ते का कुल कारोबार फिल्म को बॉक्स ऑफिस की बड़ी सफलताओं में शामिल कर रहा है. फाइल फोटो. 

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बना दिया था. फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी और रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री से करीब 27 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इसके बाद 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ रुपये नेट कमाए. फाइल फोटो. 

शनिवार को फिल्म की कमाई घटकर 53.50 करोड़ रुपये रही, लेकिन रविवार को फिर उछाल आया और इसने 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये हो गया. फाइल फोटो. 

महज 7 दिनों के अंदर ‘दृश्यम 3’ ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम भारत नेट कलेक्शन 239.67 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है. अब इस फिल्म का अगला लक्ष्य अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ऐतिहासिक फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन 279.59 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ना है, जो इस वक्त अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फाइल फोटो. 



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 2026 की टॉप-4 कमाऊ मूवी, सातवें दिन पहुंची ₹400 करोड़ के करीब – drishyam 3 the conclusion box office day 7 ajay devgn film in top 4 movies of 2026

बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, कमाई में 80% की गिरावट

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का जादू? – drishyam-the-conclusion-box-office-success-factors-reasons