EV स्कूटर पर बैठते ही फटी बैटरी, उछलकर दूर गिरी लड़की; वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते हैं. हंसी-मजाक के साथ कभी-कभी कुछ ऐसी वीडियो भी वायरल होती हैं, जिसे देख हमें अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगती है. गलती या जल्दबाजी में हुए कुछ ऐसे हादसे, जो हमें सतर्क होने की सीख देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक लड़की के EV स्कूटर पर बैठते ही स्कूटर की बैटरी ब्लास्ट हो जाती है और वह उछलकर दूर गिरती है.

वायरल वीडियो में एक महिला शॉपिंग कर के मॉल से बाहर आती है और जैसे ही वह अपने EV स्कूटर पर बैठती है, उसकी बैटरी किसी बम की तरह फट जाती है. इसके बाद स्कूटर से आग निकने लगती है और लड़की स्कूटर के दूसरी ओर गिर जाती है.

उछलकर गिर गई लड़की

यह वीडियो देखने में इतना खतरनाक लगता है कि इसे देख आंखों पर भरोसा ही नहीं होता. यह हादसा भयानक होने के साथ-साथ एक चेतावनी देने की कोशिश भी करता है. वीडियो को देख पहले तो समझ ही नहीं आता कि असल में यह हुआ क्या है, क्योंकि हादसा इतनी अचानक होता है कि वीडियो की शुरुआत देख ऐसी अनुमान कर पाना किसी व्यक्ति के लिए संभव ही नहीं है. वीडियो देख ऐसा लगता है कि क्या हो अगर कभी किसी दिन हमारे EV स्कूटर में भी ऐसा हादसा हो जाए.

बम के जैसे उड़ गया स्कूटर

यह वीडियो देख EV स्कूटर के मालिकों के बीच डर बन गया है. वीडियो में EV स्कूटर पहले पूरी तरह शांत दिखाई देता है. उसे देख लगता ही नहीं कि वह ऑन करते ही फट जाएगा. उसमें पहले न कोई आग दिखाई देती है और ना ही कोई चिंगारी. यह वीडियो EV स्कूटर के प्रति चिंता बढ़ा देती है और एक सवाल भी खड़ा करती है कि असल में ऐसा ब्लास्ट EV स्कूटर में हो सकता है. वीडियो को देख यूजर्स अपनी सेफ्टी की चिंता करने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: श्मशान में जल रही चिता में अचानक हुआ तेज धमाका, वीडियो वायरल

वीडियो को बताया जा रहा है AI

कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पूरी तरह एआई से बनाया गया है. हालांकि वीडियो के कुछ दृश्य देख कर ऐसा लगता भी है कि वीडियो को एआई की मदद से तैयार किया गया है. इस वायरल वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स वीडियो को देख गलत जानकारी और अफवाह फैलाने की बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह वीडियो लोगों में केवल डर पैदा करने के लिए बनाया गया है, असल में ऐसा कुछ नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल





Source link

Related posts

बिहार में मंदार पर्वत पर लड़की से बदसलूकी, आरोपी बोले- ‘करेंगे गुंडागर्दी, क्या करेगी वर्दी’

‘ट्रेन सामने से आ रही थी…’ रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी, भागे लोग, Video Viral – kerala car stuck on railway track as train approaches tstf

जमुई के बाद बांका के मंदार में युवती से बदसलूकी! वीडियो वायरल होने पर 7 पर केस, 1 महीने पुरानी बताई जा रही घटना