Faridabad News:नशे में सड़क किनारे एक घंटे तक पड़ी रही महिला, वीडियो वायरल – Intoxicated Woman Lay By The Roadside For An Hour; Video Goes Viral


बल्लभगढ़। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। वह बार-बार उठने का प्रयास करती, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण जमीन पर गिर जाती। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और उसकी मैडम ने उसे महिला को लेने के लिए भेजा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला शराब के नशे में थी। महिला के साथ मारपीट या किसी अन्य आपराधिक घटना की शिकायत सामने नहीं आई है। संवाद




Source link

Related posts

Mau News:वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को किया निलंबित – Lekhpal Suspended After Video Goes Viral

Lakhimpur Kheri News:दरोगा के अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित – Video Of The Inspector’s Indecent Behavior Goes Viral, Sp Suspends Him

वॉर्म-अप के दौरान इंग्लैंड के फुटबॉलर पर चढ़ा रोलर, मैदान पर मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल | ex-england footballer crushed by pitch roller during warm-up video goes viral