Gauriganj News: छप्पर और कच्ची दीवार गिराने का वीडियो वायरल, Gauriganj Hindi News


Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र की टीकरमाफी चौकी अंतर्गत कड़ोहिया मजरे सोनारी कला गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रोहित कुमार यादव ने गांव के ही रवि यादव पुत्र राघवराम यादव समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर जबरन छप्पर और कच्ची दीवार गिराने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित के मुताबिक, पुश्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और छप्पर व कच्ची दीवार गिरा दी।

घटना के दौरान पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर संग्रामपुर थाने ले गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला जमीन के बंटवारे से जुड़ा है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

बेंगलुरु ट्रैफिक में फंसे AR Rehman, कार से फैंस को किया वेव, VIDEO वायरल – ar rahman bengaluru traffic jam viral video tstf

मुरादाबादियों को मेनिनजाइटिस की गंभीर चोट दे रहा वायरल संक्रमण, National Hindi News

वायरल वीडियो:सेल्फी लेने के बाद फैन ने रचिता राम के साथ की ऐसी हरकत, भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स – Rachita Ram Shocked After Fan Pulls Her Cheek After Clicking Selfie Users Comment