Ghaziabad News:पटाखे चलाने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल – Clash Over ‘blast’ Game: Sticks And Wooden Bats Used In The Scuffle; Video Goes Viral


मोदीनगर। नगर की जगतपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात गणपति पूजा के दौरान पंडाल में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।


नगर की जगतपुरी कॉलोनी में गणपति पूजा पंडाल लगाया गया था। शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पटाखे चलाने को लेकर अजय और खुर्शीद के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। संघर्ष से कॉलोनी में भगदड़ का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी शांत नहीं हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को हड़काकर मामला शांत कराया। लगभग आधा घंटे तक गहमा-गहमी होती रही। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

Jaipur SI Recruitment Exam Video Viral

Maharajganj News:बाढ़ प्रभावित गांवों में वायरल फीवर का बढ़ा खतरा – Increased Risk Of Viral Fever In Flood-affected Villages

Hathras News:सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पर हमला, वीडियो वायरल – Safai Karamchari Union President Attacked, Video Goes Viral