Ghaziabad News:मारपीट के आरोपी का फूलमाला से स्वागत का वीडियो वायरल – Video Of Assault Accused Being Welcomed With Garlands Goes Viral


साहिबाबाद। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने के एक आरोपी का गाजियाबाद में फूलमाला से स्वागत किया गया। वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी दिख रहे हैं। पिंकी चौधरी ने पहले दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को सबक सिखाने की घोषणा की थी। 10 अक्तूबर को आरोपी का दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसे दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को जमानत पर रिहा होने के बाद वह गाजियाबाद पहुंचा। यहां पिंकी चौधरी का स्वागत किया और दावा किया कि उसे डेढ़ दिन में बाहर निकाल लिया गया। एक शालीमार गार्डन में रहने वाली एक नाबालिग प्रदर्शनकारी ने इस स्वागत पर सवाल उठाए हैं। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि दिल्ली में कार्रवाई हुई है, गाजियाबाद में घटना होने पर कार्रवाई की जाएगी।




Source link

Related posts

Mirzapur News:मंच से उतारने पर नाराज युवक ने रामलीला प्रभारी को नीचे गिराया, वीडियो वायरल – Angered After Being Made To Step Down From The Stage, A Young Man Knocked The Ramlila Organizer To The Ground; The Video Has Gone Viral

Ghaziabad News:विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा-कांग्रेस को घेरा, वीडियो हो रहा वायरल – Mla Nandkishore Gurjar Targets Sp-congress; Video Goes Viral

Azamgarh News: युवती का वीडियो वायरल करने के आरोपी की जमानत खारिज , Azamgarh Hindi News