Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड पर कार खड़ी कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल, Ghaziabad Hindi News


Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शहर की प्रमुख सड़कों पर रात में कार खड़ी करके पार्टी करने और रील बनाने पर रोक नहीं लग पा रही है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक सड़क पर कार खड़ी करके जन्मदिन मना रहे हैं। कार के बोनट पर कई केक रखे हैं और एक युवक के हाथों में शराब का ग्लास है। एक और युवक कार से पास में ही शराब के नशे में नाच रहा है। उनका ही एक साथी पूरे मामले की वीडियो बना रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर 54 सैकंड के वायरल वीडियो को 11 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एलिवेटेड रोड पर कार खड़ी करके जन्मदिन की पार्टी कर रहे हैं। एक युवक के हाथ में जाम है, तो दूसरा युवक कार के बोनट पर रखे तीन केक काट रहा है। वीडियो में कार के म्युजिक सिस्टम में गाना भी बज रहा है, जिसकी धुन पर एक युवक सड़क के बीच में खड़ा होकर नाच रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक पार्टी के नेता का है, हालांकि फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। जन्मदिन मनाने वालों में शामिल ही कोई इस वीडियो को बना रहा है, जिसके अंत में पूरी एलिवेटेड रोड को भी दिया गया है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वीडियो में कार का नंबर नजर नहीं आ रहा है। जल्द ही वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करके उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

इस वीडियो में क्या दिखाया गया है?

इस वीडियो में दो युवक सड़क पर कार खड़ी करके जन्मदिन मना रहे हैं, जिसमें शराब और केक शामिल हैं।

पुलिस इस वीडियो के बारे में क्या कहती है?+



Source link

Related posts

Bareily News: किशोर की बेरहमी से पिटाई की वीडियो वायरल, Bareily Hindi News

Kushinagar News:महिला से मारपीट का वीडियो वायरल – Video Of Assault On Woman Goes Viral

Chitrakoot News:गरीबों के राशन में सड़ा गेहूं, वीडियो वायरल – Rotten Wheat In Rations For The Poor; Video Goes Viral