Ghaziabad Pigeon Rescue Video | Viral Footage Rapid Line Meerut Road


मांझे में फंसकर लटका हुआ कबूतर लाल घेरे में। बांस से मांझे को खींचता युवक।

गाजियाबाद में एक कबूतर मांझे की चपेट में आकर फंस गया। जहां वह लटकते हुए फड़फड़ाता रहा। यह वीडियो मेरठ रोड पर रेपिड लाइन की है, जहां कबूतर को एक ट्रक पर चढ़कर राहगीर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी वायरल हो रही है।

.

तस्वीरों में देखिए..

फड़फड़ाते कबूतर को बचाने का प्रयास करते राहगीर। सभी लोग ट्रक पर चढ़े हुए हैं।

कबूतर को डोर समेत नीचे खींचते हुए।

एक कबूतर पतंग की डोर में फंस गया, जिसको स्थानीय लोगों ने देखा तो उसको उतारने के लिए कोशिश करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजरने वाली एक गाड़ी को रोका गया और उसको उपर चढकर कबूतर को बचाने की कोशिश शुरू हुई। करीब सड़क से 25 फीट की ऊंचाई पर कबूतर लटका रहा।

इसी दौरान एक बड़ा ट्रक भी वहां आकर रुका। जिसके बाद ट्रक पर चढ़कर कबूतर को सुरक्षित बचा लिया गया। इस दौरान मेरठ रोड पर जाम भी देखने को मिला। बाद में इस कबूतर को मांझे की डोर से निकालकर उड़ा दिया गया।



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News