Ghazipur News:आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी व मौसमी बीमारियों के पहुंचे मरीज – Patients Suffering From Viral Fever, Cold And Cough, And Seasonal Ailments Arrived At The Health Fair


गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2100 विभिन्न बीमारियों के मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। सबसे अधिक वायरल बुखार, सर्दी, खांसी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया।


नंदगंज: नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 52 मरीज पहुंचे। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि इन दिनों स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम सहित मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। गहमर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इसमें 32 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त इलाज और दवाएं दी गईं। डॉ. अंकित सिंह ने मरीजों की जांच और इलाज किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने साफ-सफाई, बीमारियों से बचाव और समय पर इलाज के लिए जागरूक किया। भांवरकोल : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर पर डॉ. चंदन कुमार वर्मा की देखरेख में कुल 32 मरीज एवं सुखडेहरा में स्टाफ नर्स पुष्पा यादव की देखरेख में कुल 28 मरीज पहुंचे। इसी तरह अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।



Source link

Related posts

LPU हिंसा के पीछे किसकी साजिश? DSP मेजर सिंह के वीडियो में खुलासा; पंजाब पुलिस ने बताया फर्जी

बेंगलुरु में किराए को लेकर ऑटो ड्राइवर और दो लड़कियों के बीच हाथापाई, मारपीट का वीडियो वायरल

अयोध्या राम मंदिर में दुष्कर्म के दावे से वायरल वीडियो भ्रामक, यह दो अलग घटनाओं का क्लिप है।