Gonda News:असलहा लहराते युवक की फोटो वायरल, जांच शुरू – Photo Of Youth Brandishing A Weapon Goes Viral; Probe Launched


टिकरी। नवाबगंज के खड़ौवा गांव निवासी एक युवक की असलहा लहराते फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल फोटो में युवक बाइक पर बैठकर पिस्टल लिए दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में उसके हाथ में एके-47 जैसी दिख रही राइफल है। इन तस्वीरों के साथ फिल्मी गाना और दिल की इमोजी लगाई गई है। यह फेसबुक अकाउंट युवराज के नाम से संचालित है।


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस दो बार युवक के घर गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। उसके मिलने पर वायरल फोटो की सच्चाई स्पष्ट होगी। इसी आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान पर पुलिस टीम जांच कर रही है।



Source link

Related posts

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News

Badaun News: पानी में गोवंश के डूबे होने का वीडियो वायरल, Badaun Hindi News

Meerut News: गांधी बाग में युवतियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, Meerut Hindi News