GTA VI: 4 हजार करोड़ व्यूज, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा लोकप्रियता, गेमर्स के लिए खत्म हुआ 2026 का सबसे बड़ा इंतजार – gta vi launching youtube live stream payal gaming popular more then hollywood celebrities expert reaction


GTA VI की लॉन्चिंग ने गेमिंग इंडस्ट्री को उत्साह से भर दिया है। यूट्यूब पर 19 नवंबर से 24 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जा रही है जिसमें दुनियाभर के गेमर्स के साथ पायल गेमिंग शामिल होंगी। इसकी लोकप्रियता को इस तरह से समझा जा सकता है कि YouTube पर पूरी GTA फ्रेंचाइजी को अब तक 90 हजार करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं।

यह गेम PlayStation 5 और Xbox सीरीज X|S पर आ रहा है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो- GTA VI को 19 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह एक ओपन वर्ल्ड वीडियो गेम सीरीज है, जिसे रॉकस्टार गेम्स तैयार करता है। 1997 में शुरू हुए इस गेम का छठा एडिशन आ रहा है। पूरी दुनिया में गेमर्स के बीच जबरदस्त उत्साह है। अभी यह गेम PlayStation 5 और Xbox सीरीज X|S पर आ रहा है। भविष्य में PC वर्जन आने की उम्मीद है। GTA VI की लॉन्चिंग को शानदार बनाने के लिए YouTube पर 19 नवंबर से 24 घंटे का एक ग्लोबल लाइवस्ट्रीम शुरू हो रहा है। इसमें दुनिया के कई बड़े क्रिएटर्स शामिल होंगे, जिनमें भारत से पायल धरे यानी पायल गेमिंग भी हैं। GTA VI की लॉन्चिंग पर गेमिंग की दुनिया के दिग्गजों की प्रतिक्रिया भी आई है।

GTA VI के वीडियो पर 4 हजार करोड़ व्यूज

  • YouTube की ‘कल्चर एंड ट्रेंड्स’ टीम की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, YouTube पर पूरी GTA फ्रेंचाइजी को अब तक 90 हजार करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं।
  • GTA VI से जुड़े वीडियो ने लॉन्च से पहले ही 4 हजार करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। साल 2013 में रिलीज होने के बाद से GTA V हर साल YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 10 गेम्स में शामिल रहा है।
  • एक सर्वे में 82 फीसदी लोगों ने कहा कि वे GTA को जानते हैं। यह प्रतिशत हॉलीवुड सेलिब्रिटीज (79%) से भी ज्यादा है।

कंटेंट क्रिएटर्स के आने से बढ़ी पॉपुलैरिटी

GTA सीरीज पहले से लोकप्रिय थी, लेकिन कंटेंट क्रिएटर्स के आने से इसकी लाेकप्रियता में भारी बढ़ोतरी हुई है। ‘GTA ऑनलाइन’ के आने से खिलाड़ियों को अपने खुद के किरदार बनाने और आपस में जुड़ने का मौका मिला, जिससे रोलप्ले (RP) का एक नया दौर शुरू हुआ। YouTube पर GTA RP को अब तक 8 अरब से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 2025 में इस पर 17 लाख वीडियो अपलोड किए गए।

GTA VI की लॉन्चिंग पर बोले एक्सपर्ट

GTA VI की लॉन्चिंग पर NODWIN गेमिंग के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, अक्षत राठी ने कहा है कि GTA भारत के गेमिंग डीएनए का हिस्सा है। हम जैसे कई मिलेनियल गेमर्स के बड़े होने के दौर में ‘वाइस सिटी’ और ‘सैन एंड्रियास’ का अहम रोल रहा है, जिन्हें हम अक्सर लोकल साइबर कैफे में काउंटर-स्ट्राइक और डोटा मैचों के बीच खेला करते थे।
अक्षत राठी का कहना है कि भारत को ग्लोबल स्तर पर सफल गेमिंग आईपी बनानी है तो हमारा लक्ष्य गेम बेचने तक नहीं होना चाहिए। ऐसी दुनिया बनाने पर होना चाहिए जो कम्युनिटी को जोड़े रखे और लोगों का मनोरंजन करे।

‘बहुत कम चीजें हैं, जिनका इंतजार होता है’

S8UL Esports के को-फाउंडर और सीईओ, अनिमेष अग्रवाल का कहना है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में बहुत कम ऐसी चीजें हैं जिनका GTA VI जैसा इंतजार किया जाता है। अपने कैरेक्टर्स, म्यूजिक, हंसी-मजाक और यादगार पलों की वजह से GTA ने गेमिंग इंडस्ट्री और आम लोगों के कल्चर पर गहरी छाप छोड़ी है। S8UL में हमने खुद देखा है कि कैसे GTA एक गेम से आगे बढ़कर लोगों को आपस में जोड़ता है। ‘सोलसिटी’ के जरिए हमारे क्रिएटर्स ने GTA रोलप्ले के आसपास एक बहुत बड़ी कम्युनिटी खड़ी की है, जहां वे नए किरदार और कहानियां गढ़ते हैं।
नए क्रिएटर्स जो गेमिंग कंटेंट की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए इतनी बड़ी रिलीज अपनी पहचान बनाने, नए प्रयोग करने और अपनी क्रिएटिविटी के दम पर दर्शक जुटाने का शानदार मौका है।
GTA VI की लॉन्चिंग को लेकर पायल गेमिंग भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि GTA फ्रेंचाइजी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके जरिए कंटेंट बनाने के लिए आपका प्रोफेशनल गेमर होना जरूरी नहीं है। जरूरी यह है कि आप दूसरों की नकल करने के बजाए अपना असली अंदाज और नजरिया सामने रखें। उन्होंने कहा कि मैं GTA VI लॉन्च लाइवस्ट्रीम का हिस्सा बनने को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं।

लेखक के बारे मेंप्रेम त्रिपाठीप्रेम त्र‍िपाठी, नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। वह टेक-ऑटो टीम को लीड कर रहे हैं। टेक्‍नोलॉजी, गैजेट्स, आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस और ड‍िफेंस टेक के क्षेत्र को कवर करते हुए इन्‍हें पत्रकारिता में 15 साल हो गए हैं। प्रेम ने भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट को नोकिया से सैमसंग और चीनी कंपनियों के दबदबे से ऐपल की बढ़ती लोकप्रि‍यता में बदलते हुए देखा है। इन्‍होंने टेलिकॉम पत्रकारिता का वह दौर देखा है जब 2G और 3G मोबाइल नेटवर्क पर मिलने वाला 2GB डेटा पूरे महीने चलाना पड़ता है। यही वजह है कि जब पाठकों को 5G नेटवर्क या 6G पर हो रही रिसर्च की खबरें देनी होती हैं, प्रेम की खबरों में उनका अनुभव स्‍पष्‍ट तौर पर झलकता है। ‘सैटेलाइट इंटरनेट’ और ‘डायरेक्‍ट टु ड‍िवाइस कम्‍युनिकेशन टेक्‍नोलॉजी’ जैसे विषयों को आसान भाषा में समझाना इन्‍हें आता है।
गैजेट रिव्‍यूज लिखते हुए प्रेम को लंबा समय हो गया है। शुरुआती विंडोज से लेकर एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन और आईफोन्‍स का इन्‍होंने गहराई से र‍िव्‍यू किया है। लैपटॉप-पीसी से लेकर स्‍मार्ट टीवी और वियरेबल्‍स को भी जमकर परखा और टटोला है।
प्रेम, टेक-टेलिकॉम इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट्स का डिटेल इंटरव्‍यू करते हैं। वह कई वर्षों से लॉन्‍च इवेंट्स को ऑन ग्राउंड कवर कर रहे है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) को उसके पहले एडिशन (साल 2017) से कवर करते हुए आए हैं, जिससे भारत की टेक्‍नोलॉजी इंडस्‍ट्री में हो रहे बड़े बदलावों को समझने में इन्‍हें व‍िशेषज्ञता हासिल हुई है।
हाल के वर्षों में प्रेम ने आर्टिफ‍िशिल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर अपनी लेखनी को मजबूत किया है। वह AI टूल्‍स को इस्‍तेमाल करके उनके बारे में पाठकों को बताते हैं। AI के क्षेत्र में होने वाले हर प्रमुख बदलाव को रीडर्स तक आसान भाषा में समझाते हैं।
टेक्‍नोलॉजी किस तरह से लोगों का जीवन आसान बना सकती है, इस विचार के साथ प्रेम, नवभारत टाइम्‍स के पाठकों को सिंपल हाउटु (HowTo), ट‍िप्‍स एंड ट्रिक्‍स (Tips & Tricks) भी बताते हैं। किसी भी हैक को वह पहले खुद आजमाते हैं और वेरिफाई करते हैं। यही प्रैक्‍ट‍िस वह डेली टेक-गैजेट न्‍यूज के साथ भी करते हैं। न्‍यूज को वेरिफाई करना, फैक्‍ट्स क्रॉस चेक करना, एड‍िशनल इनपुट जुटाना, रिसर्च और आंकड़े जोड़कर वह किसी भी खबर को अपने पाठकों के लिए व‍िस्‍तृत रूप से तैयार करते हैं।
प्रेम के पास प्रिंट मीडिया और ड‍िजिटल मीड‍ि‍या का शानदार अनुभव है। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में आने से पहले वह नवंबर 2021 से जनवरी 2025 तक प्रतिष्‍ठ‍ित टेक-गैजेट वेबसाइट, Gadgets360 (NDTV वेंचर्स) में कार्यरत थे। वहां इन्‍होंने गैजेट्स, टेक, एआई, डिफेंस टेक और साइंस पर विस्‍तृत कवरेज दिया और गैजेट रिव्‍यूज ल‍िखे। प्रेम ने साल 2011 में हिन्‍दुस्‍तान हिंदी से अपना कर‍ियर शुरू किया था। 2013 में अमर उजाला और 2017 में नवभारत टाइम्‍स अखबार में सेवाएं दीं। रिपोर्टिंग और डेस्‍क दोनों में इन्‍होंने काम किया है। अमर उजाला के लिए ‘केदारनाथ आपदा 2013’ को कवर क‍िया है। इनकी लिखी क‍िताब ‘है गौ’ को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रकाशित किया था। प्रेम त्र‍िपाठी ने 2008 में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से बैचलर ऑफ साइंस (Bsc) की पढ़ाई पूरी की थी। इनके पास माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से मास कम्‍युनिकेशन में मास्‍टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री है।
… और पढ़ें





Source link

Related posts

एवेंजर्स- डूम्सडे एडवांस बुकिंग:19 घंटे में कमाए 10 करोड़, मुंबई में टिकट कीमत 4 हजार पार; टूटा कैसा रिकॉर्ड? – Avengers: Doomsday Advance Booking Crossed 10 Crores Within 19 Hours

हॉलीवुड को मिला नया जेम्स बॉन्ड: रॉबर्ट पैटिनसन निभाएंगे आइकॉनिक 007 का किरदार

रॉबर्ट पैटिनसन सातवें जेम्स बॉन्ड बनेंगे: हॉलीवुड में बहस जारी है, डैनियल क्रेग का नाम भी संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आया है।