Haiwaan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘हैवान’, संडे को भी दर्शकों के लिए तरस गई फिल्म, 3 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं हुई कमाई


Last Updated:

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘हैवान’ उम्मीदों के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पा रही है. शुक्रवार को बहुत कम कलेक्शन के साथ फिल्म ने ओपनिंग की. हैरानी की बात है कि वीकेंड पर भी इस फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आया. तीसरे दिन दर्शकों की बेरुखी के चलते फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत बहुत बुरी हो चुकी है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ स्ट्रगल कर रही है. फिल्म की शुरुआत धीमी रही और अब वीकेंड पर भी कमाई में उछाल नहीं आया. प्रियदर्शन के डायरेक्शन मे बनी फिल्म दर्शकों के दिलों को जीत नहीं पाई है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘हैवान’ ने भारत में अब कितना बिजनेस कर लिया है.

आमतौर पर फिल्मों की कमाई में शनिवार और रविवार को उछाल देखने को मिलता है, लेकिन ‘हैवान’ के साथ इसका उल्टा हो रहा है. दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई मे गिरावट आई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को ‘हैवान’ के कलेक्शन में 26 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई.

शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली ‘हैवान’ ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं अब रविवार को महज 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस हो पाया. हैरानी की बात है कि तीन दिनों में ‘हैवान’ 10 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरे दिन की कमाई के साथ ‘हैवान’  भारत में अब तक सिर्फ  7.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 8.80 करोड़ पर सिमट गया है. विदेशों में भी फिल्म का जादू चलता नहीं दिख रहा है. तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने महज 75 लाख रुपये बटोरे, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा है.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमाई को मिलाकर ‘हैवान’ का 3 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये ही हो पाया है. रविवार को 4,374 शोज के साथ फिल्म के हिंदी 2डी वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी महज 17.13 फीसदी रही. जहां मॉर्निंग शोज में 6.15 फीसदी की बेहद ठंडी शुरुआत हुई, वहीं दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 19.77 फीसदी और शाम को थोड़ी बेहतर होकर 22.92 फीसदी तक पहुंची.

नाइट शोज में भी यह आंकड़ा 19.69 फीसदी ही दर्ज किया गया. वीकेंड होने के बावजूद दर्शकों की यह बेरुखी फिल्म के लिए चिंता का विषय बन गई है. रिलीज होने के बाद मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से नेगेटिव रिव्यूज मिले, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है.

फिल्म ‘हैवान’ की पूरी कहानी एक रिटायर्ड जज और उसके नेत्रहीन केयरटेकर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में बोमन ईरानी ने रिटायर्ड जज प्रधान का किरदार निभाया है, जिसकी अचानक हुई हत्या पूरी कहानी में खौफनाक मोड़ लेकर आती है. सैफ अली खान फिल्म में श्याम राणे नाम के मेंटेनेंस वर्कर के रोल में हैं. भले ही वह देख नहीं सकता, लेकिन उसकी सुनने और महसूस करने की क्षमता बहुत तेज है.

फिल्म में अक्षय कुमार परशुराम नाम के एक सिरफिरे और खूंखार कातिल का किरदार निभा रहे हैं, जो बदला लेने की आग में जल रहा है. उसका इकलौता मकसद जज की बेटी नंदिनी को ढूंढकर उसका खात्मा करना है. मालूम हो कि यह फिल्म मलयालम की सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. साल 2016 में आई इस मूवी में सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

संडे को सबसे आगे निकली ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी दिखा दम, फुस्स हुई ‘हैवान’, जानें- कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh कर रही राज, ‘मिर्जापुर’ की ‘गद्दी’ भी बरकरार; वीकेंड पर ‘हैवान’ का कैसा रहा हाल?

Hanuman Ansh Box Office Day 38: ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन की बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में हुई ग्रैंड एंट्री, बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म