Hajipur News: हाजीपुर में रिश्वत वाला ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी शुभांक मिश्रा ने महिला थाना की थानाध्यक्ष एसआई पूर्णिमा कुमारी को निलंबित कर दिया। ऑडियो क्लिप की जांच में उनके आचरण को अनैतिक पाया गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस केन्द्र भेजा गया।
Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता रिश्वत वाला ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एसएसपी शुभांक मिश्रा ने महिला थाना की थानाध्यक्ष एसआई पूर्णिमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एसएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर तिरहुत उप महानिरीक्षक के आदेश पर रिश्वत वाला ऑडियो क्लिप का सत्यापन कराया गया।
जांच प्रक्रिया
ऑडियो क्लिप की जांच के लिए प्रभारी सदर डीएसपी गोपाल मंडल से कराया गया। जांच के क्रम में ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता सही पाई गई। जांच में यह बात सामने आया कि यह ऑडियो बीते महीने 22 अगस्त का है। जांच के दौरान वायरल ऑडियो क्लिप में महिला थाना कांड संख्या 64/25 के अभियुक्त के परिजन से बातचीत के क्रम में अभियुक्त को कांड से नाम हटाने के एवज में अनैतिक लाभ की मांग किए जाने से संबंधित तथ्य सामने आए। जांच के क्रम में संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया महिला थाना की थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी का आचरण उक्त मामले में अनैतिक एवं संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उनके उक्त आचरण के उपरांत जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस केन्द्र भेजा गया। घनश्याम
सामान्य प्रश्न
✦इस मामले में एसआई पूर्णिमा कुमारी को कब निलंबित किया गया?−
एसआई पूर्णिमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
✦ऑडियो क्लिप की जांच किसने की?+
✦यह ऑडियो क्लिप किस तारीख का है?+