Hamirpur News: वार्ड ब्वाय का आराम फरमाते वीडियो वायरल, Hamirpur Hindi News


Hamirpur News: राठ, संवाददाता। सीएचसी में संविदा पर तैनात वार्ड ब्वाय का कुर्सी पर पैर रखकर लेटे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को पुराना बताया जा रहा है। अपना अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारी की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी कंप्यूटर कक्ष में कुर्सी पर पैर रखकर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी की तैनाती पोस्टमार्टम हाउस में वार्ड ब्वाय के पद पर है। इसके बावजूद वह सीएचसी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहा है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी की तैनाती और ड्यूटी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों ने अस्पताल में कर्मचारियों की जिम्मेदारी और ड्यूटी के दौरान निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। कर्मचारी ने बताया कि वीडियो पुराना है और शाम के समय का है।





Source link

Related posts

Bulandshahar News:बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े, मारपीट का वीडियो वायरल – Adults Clash Over Dispute Between Children; Video Of The Altercation Goes Viral

‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग

Fact Check: वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया सच