Hanuman Ansh ने 60वें दिन खेला आखिरी दांव, Drishyam 3 के सामने टिक पाएगी या कहेगी अलविदा? हो गया फैसला


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 के आने से बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा उथल-पुथल मची है। पिछले 60 दिनों में ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘दायरा’ और ‘द वन’ जैसी बड़ी फिल्मों का सूपड़ा साफ करने वाली नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को कलेक्शन करोड़ों से सीधा लाखों में आ गिरा।

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अपना आखिरी दांव खेल दिय। मूवी ने कुल 60 दिनों में कितने करोड़ रुपए कमाए, चलिए बताते हैं।

हनुमान अंश के अलविदा कहने का आ गया समय?

हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) को लोगों ने बेहद पसंद किया और लंबे समय तक थिएटर्स खचाखच भरे रहे। हालांकि, सोमवार को फिल्म ने महज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख तक की कमाई की, जिससे अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आखिरी समय नजदीक आ चुका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी हनुमान अंश ने अपना लास्ट गेम खेला है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश ने 60 दिनों में ग्लोबली 424.24 करोड़ की कमाई की है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को कुल 85 लाख रुपए कमाए हैं, जो मूवी की अब तक की सबसे कम कमाई है।

ओवरसीज मार्केट में रही दृश्यम 3 से पीछे

60वें दिन हनुमान अंश के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जहां कमाई में गिरावट आई, तो वहीं ये फिल्म ओवरसीज मार्केट में कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की दृश्यम 3 (Drishyam 3) से काफी पीछे रह गई है। दृश्यम 3 ने जहां ओवरसीज मार्केट में 60 करोड़ महज चार दिन के अंदर कमाए, तो वहीं हनुमान अंश ने अब तक 60 दिनों में विदेशी मार्केट में सिर्फ 39.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

2 करोड़ के बजट में बनी डिवोशनल ड्रामा फिल्म धुरंधर 2 को पीछे छोड़ते हुए साल 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बनी थी। इसने 7000% परसेंट प्रॉफिट कमाया है, जिसकी वजह से यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई। लगातार बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली हनुमान अंश(Hanuman Ansh On OTT) का अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी प्राइम वीडियो पर आएगी। 



Source link

Related posts

Drishyam 3 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा Ajay Devgn का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 7 बड़ी फिल्में

दृश्यम Vs दृश्यम 2 Vs दृश्यम 3: अजय देवगन की फ्रैंचाइजी का कौन सा पार्ट पड़ा किस पर भारी?

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन