Last Updated:
Hanuman Ansh 10th Tuesday Day 68 : बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार है. पवनपुत्र हनुमान की भक्ति पर आधारित इस फिल्म ने अपनी लंबी पारी से सबको चौंका दिया है. रिलीज के 68 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है. 10वें हफ्ते में जहां ज्यादातर फिल्मों की रफ्तार थमने लगती है, वहीं ‘हनुमान अंश’ को हिंदी के साथ तेलुगु दर्शकों का भी साथ मिल रहा है. अब 10वें मंगलवार की कमाई ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है. फिल्म ने इस दिन भारत में 1.30 करोड़ रुपये नेट कमाए.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’की चर्चा है, जिसने साबित कर दिया है कि दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए बड़े सितारों का होना ही जरूरी नहीं. कभी धीमी पड़ती कमाई तो कभी अचानक आने वाला उछाल, इस फिल्म का सफर लगातार दिलचस्प बना हुआ है. भगवान हनुमान के भक्तों के बीच इसकी कहानी का अलग ही आकर्षण देखने को मिल रहा है. बॉक्स आफिस पर फिल्म का 10वां मंगलवार भी मंगलमय साबित हुआ. 10वें हफ्ते में जहां आमतौर पर जहां फिल्म सिनेमाघरों से उतरने लगती है. वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने थिएटर्स को अभी भी भक्तिमय कर रखा है.रिलीज के दो महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन दर्शकों का साथ अब भी बना हुआ है. हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब 68वें दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो एक बार फिर सबका ध्यान खींच रहे हैं. फिल्म ने मंगलवार को कुल 1.30 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. फाइल फोटो
खास बात यह है कि सिनेमाघरों में नई फिल्मों की दस्तक के बीच भी इसे दर्शक मिल रहे हैं. हिंदी के साथ तेलुगु बाजार में भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी है. वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन की नई फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस को ‘हनुमान अंश’ 68वें दिन की टक्कर देती दिखाई दी. फाइल फोटो
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी धार्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 68वें दिन भी कमाई का सिलसिला जारी रखा. सैकनिल्कके मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को सभी भाषाओं में भारत में 1.30 करोड़ रुपये नेट कमाए. यह सोमवार के 1.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से करीब 4 फीसदी ज्यादा है. इस दिन फिल्म को कुल 2,951 शो मिले. हिंदी वर्जन ने 1,812 शो से 55 लाख रुपये नेट कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन ने 1,139 शो से 75 लाख रुपये का कारोबार किया. खास बात यह है कि तेलुगु वर्जन का यह पांचवां दिन था और उसने हिंदी वर्जन से ज्यादा कमाई की. फाइल फोटो
Add News18 as
Preferred Source on Google
68 दिनों के सफर में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 337.03 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 397.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है. विदेशी बाजारों से भी फिल्म को कमाई हो रही है. 68वें दिन विदेशों में फिल्म ने 10 लाख रुपये ग्रॉस का कारोबार किया. इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये हो गया है. फाइल फोटो
भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 438.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस आंकड़े के बाद फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो गई गैय हालांकि, अब फिल्म की रोजाना कमाई शुरुआती हफ्तों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी इसका सिनेमाघरों में बने रहना मेकर्स के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. फाइल फोटो
‘हनुमान अंश’ की कमाई का सफर शुरुआत में धीमा रहा था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 40 लाख रुपये रह गया. इसके बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया और चौथे हफ्ते में कमाई बढ़कर 61 करोड़ रुपये पहुंच गई. फाइल फोटो
फिल्म का सबसे शानदार दौर पांचवें हफ्ते में देखने को मिला, जब इसने 90.25 करोड़ रुपये कमाए. छठे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही और 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. सातवें हफ्ते में 44.80 करोड़ और आठवें हफ्ते में 29.20 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. नौवें हफ्ते में कारोबार घटकर 10.60 करोड़ रुपये रह गया. इसके बावजूद फिल्म ने अपना प्रदर्शन जारी रखा. फाइल फोटो
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म की कहानी उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है. इसमें नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है. नीम करोली बाबा को भगवान हनुमान का परम भक्त और आध्यात्मिक गुरु माना जाता है. फाइल फोटो
इसी बीच अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने भारत में 8.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. सोमवार के 6 करोड़ रुपये के मुकाबले इसकी कमाई में 41.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशों से 12वें दिन 2.50 करोड़ रुपये ग्रॉस मिले, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 114 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तरह ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये हो गया है. फाइल फोटो