Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ का बवंडर, 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई


‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है. फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. आइए जानते हैं फिल्म ने 37वें दिन कितना कलेक्शन किया.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस बवंडर

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 37वें दिन 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 7,449 शो मिले और 52 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म ने टोटल 192.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और 227 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 9.50 करोड़ की कमाई की. दुनियाभर फिल्म का कलेक्शन 236.50 करोड़ हो गया है.

‘धुरंधर’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘धुरंधर’ ने 37वें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 4,798 शोज मिले थे और फिल्म को 24 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. ‘धुरंधर’ ने टोटल 799.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने 1.15 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को 2,829 शोज मिले और 12.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी.

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन ‘हैवान’ की निकली हवा, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हुई इतनी कमाई

‘धुरंधर 2’ ने 1.55 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को 2,699 शोज मिले और 13.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 1,124.19 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.

‘स्त्री 2’ ने 37वें दिन 5 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को 4,030 शोज मिले और 62 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. इस फिल्म ने टोटल 569 करोड़ कमाए थे. ‘छावा’ ने 37वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को 6,131 शोज मिले और 14.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

‘हनुमान अंश’ का वीक वाइज बॉक्स ऑफिस

मालूम हो कि फिल्म को 10 लाख की ओपनिंग मिली थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की थी. पहले हफ्ते में फिल्म को 300-350 के करीब शोज मिले थे. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म के शोज कम कर दिए गए थे. शोज घटकर 30 तक पहुंच गए थे और फिल्म थिएटर से उतरने वाली थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख की कमाई की थी. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया से फायदा मिला. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का बिजनेस किया था. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ की कमाई की और अब फिल्म लगातार कलेक्शन कर रही है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नजर आए ये स्टार्स
ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. ये लक्ष्मण दास की बायोपिक है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा बने. फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी को दिखाया गया है. इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. शोभिनव के अलावा चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी जैसे कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं. 

मालूम हो कि 11 सितंबर को फिल्म ग्लोबली रिलीज हो गई है. 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी और गाने बहुत पसंद किए जा रहे हैं. फिल्म का गाना ‘पार्वती’ जबरदस्त हिट हो गया है.

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बनी तूफान, शनिवार को गाढ़े झंडे, 170 करोड़ पार कलेक्शन



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की शनिवार को ऊंची छलांग, ‘हैवान’ से 640% अध‍िक कमाई, अब विदेशों में भी बंपर शुरुआत – hanuman ansh collection day 37 vs haiwaan box office day 2 neem karoli baba film bumper start overseas as well

Mirzapur BOC: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, दुनियाभर में बजा डंका, 9 दिनों में कर डाली बंपर कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नोट छापने की मशीन बनी ‘हनुमान अंश’, 37वें दिन कलेक्शन में 85% उछाल, टोटल कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन