Hanuman Ansh vs Jailer 2 Collection: दृश्यम 3 से आगे निकली जेलर 2, 76वें दिन भी हनुमान अंश पर खूब हुई बाबा की मेहर


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी हनुमान अंश का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 76 दिन के बाद भी जमकर बाबा नीम करोली का आशीर्वाद इसपर बरस रहा है. वहीं जेलर 2 ने दृश्यम 2 को महज 7 दिन में पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दृश्यम 2, हनुमान अंश, जेलर 2, नई नवेली, प्रहार से लेकर अन्य फिल्में चल रही हैं. मगर नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का क्रेज अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जेलर 2 ने भी 7वें दिन शानदार कमाई की तो दृश्यम 3 भी बांध की तरह खड़ी नजर आई. चलिए इन बड़ी फिल्मों का कलेक्शन बताते हैं.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 76: सबसे पहले बात करते हैं हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस की. 78वें दिन इसने 465 शोज के साथ 29 लाख की कमाई की. इस नंबर के साथ 402 करोड़ रुपये इसका ग्रोस कलेक्शन हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 341.4 करोड़ रुपये हो गया है.

हनुमान अंश को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर सकती है. इसने 76 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड 451 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी भी लोगों के बीच इस फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: अब आते हैं रजनीकांत और नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म जेलर 2 पर. जेलर 2 को बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो चुके हैं. इसने सोमवार को 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ जेलर 2 का ग्रोस कलेक्शन 371.45 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि इंडिया में नेट कलेक्शन 317 करोड़ हो चुका है.

जेलर 2 ने 7वें दिन 18.50 करोड़ तमिल में कमाए जबकि तेलुगू में ये कमाई 6 करोड़ थी और हिंदी में 3 करोड़. इस तरह सोमवार को रजनीकांत की फिल्म में 281.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वर्ल्डवाइड जेलर 2 का कलेग्शन 576.45 करोड़ रुपये हो चुका है.

अजय देवगन की दृश्यम 3 को 20 दिन पूरे हो चुके हैं. सोमवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया जो कि हनुमान अंश से ज्यादा और जेलर 2 से कम था. इसी के साथ अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म का 431 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन हो गया है और भारत में ये कमाई 359.75 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ.

अजय देवगन-तब्बू की फिल्म दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड 560 करोड़ रुपये कमाए हैं. जेलर 2 ने ये आंकड़ा महज 7 दिन में ही पूरा कर दिया. खैर दृश्यम 3 भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है जो अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है.

दृश्यम 3 की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ प्रकाश राज, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता से लेकर जयदीप अहलावत जैसे सितारे नजर आए. मलयालम फिल्म की रीमेक को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसके क्लाईमैक्स की भी तारीफ की.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Ramayana Advance Booking Crosses Rs 7 Crore

Box office Live Updates: थर्सडे को ‘जेलर 2’ हुई 318 करोड़ के पार, जानें- ‘प्रहार’-‘ ‘नई नवेली’ का 11 बजे तक का कलेक्शन

Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा जलवा, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ के आगे ‘दृश्यम 3’ का दिखा दम, जानें- कलेक्शन