Hapur News: ई-रिक्शा से किया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल, Hapur Hindi News


Hapur News: रेलवे स्टेशन के बाहर एक ई-रिक्शा चालक का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शा का एक पहिया हवा में उठाकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं दो पहियों की मदद से वह गोल चक्कर लगाता हुआ दिख रही है। चालक की पास में खड़े किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। बताया गया कि ई-रिक्शा में तेज आवाज में गाना भी बजाया जा रहा था।

चालक द्वारा बरती जा रही लापरवाही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना था कि जरा सी लापरवाही से ई-रिक्शा पलट सकती थी। इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





Source link

Related posts

Barabanki News:सांसद-विधायक के लापता होने का पोस्ट वायरल – Post About Mp And Mla Going Missing Goes Viral

Hapur News: ड्राई एरिये में शराब बिक्री की वीडियो वायरल , Hapur Hindi News

Shamli News:पीड़ित को दरोगा ने धमकाया, आडियो वायरल, जांच शुरू – Sub-inspector Threatened Victim; Audio Goes Viral, Probe Launched