Hardoi News: सुरसा। सेमरा चौकी पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप में थानाक्षेत्र के कमरौली गांव निवासी युवक का तमंचे के साथ वीडियो और फोटो वायरल होने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान युवक की पहचान लकी निवासी कमरौली के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर गुलाबी शर्ट पहने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लकी बताया। एक देसी तमंचा निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।